ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत का बंद का नहीं दिखा असर… आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार व दुकानें… कैट की अपील बेअसर… छत्तीसगढ़ चेंबर पर दिखा व्यापारियों का भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भारत का बंद का नहीं दिखा असर… आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार व दुकानें… कैट की अपील बेअसर… छत्तीसगढ़ चेंबर पर दिखा व्यापारियों का भरोसा

By @dmin
Published: February 26, 2021
Share
India's shutdown did not show the effect ... Markets and shops
India's shutdown did not show the effect ... Markets and shops
SHARE

भिलाई। जीएसटी में विसंगतियों व बढ़ते पेट्रोल डीजल के दरों को लेकर शुक्रवार को कैट सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया लेकिन छत्तीसगढ़ में बंद का असर नहीं दिखा। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई राजनांदगांव बिलासपुर कोरबा व अन्य शहरों में बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। भारत बंद का ऐलान तो किया गया लेकिन व्यापारियों को विश्वास में नहीं लिया गया, जिसका असर यह रहा की बाजारों में आम दिनों की तरह भीड़ रही दुकाने पूरी तरह खुली रही। यह बंद पूरी तरह विफल रहा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस बंद का समर्थन नहीं किया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स पर व्यापारियों का भरोसा कायम है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से 26 फरवरी को बंद की अपील की गई लेकिन व्यापारियों ने इसका साथ नहीं दिया। राजधानी रायपुर के विभिन्न व्यापारिक संस्थान अपने नियत समय पर खुले। कैट के बंद की अपील के बाद चैंबर ने बंद को समर्थन नहीं दिया था। चेंबर के समर्थन नहीं देने के बाद सराफा एसोसिएशन ने भी दुकानें खुली रखने की अपील की थी। इसके बाद राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई व प्रदेश के अन्य शहरों में बाजार और प्रतिष्ठान खुले रहे। आम दिनों की तरह ग्राहकी भी अच्छी रही। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स पर व्यापारियों व्यापारियों का पूरा विश्वास दिखा। इसका असर यह रहा की प्रदेश में कहीं भी बाजार बंद नहीं हुए दुकाने आम दिनों की तरह खुली हुई थी विरोध करने वाले कहीं भी नजर नहीं आए।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापारी एकता पेनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल का कहना है की जीएसटी विसंगतियों को लेकर बुलाया गया बंद अनावश्यक था। कोरोना काल में वैसे ही छोटे बड़े व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है ऐसे में यदि दिनभर दुकानें बंद रखेंगे तो वे अपना खर्च कैसे चलाएंगे। व्यापारियों को सेल्समैन से लेकर अपने पूरे स्टाफ का वेतन देना होता है। इसे देखते हुए यह बंद का आह्वान अनावश्यक था। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन नहीं किया यही कारण था कि आज भारत बंद पूरी तरह असफल रहा। प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने के लिए कई प्रयास किए इसका सार्थक परिणाम भी मिला है। यदि कुछ विसंगितयां हैं तो व्यापारी संगठन वित्त मंत्री सहित केंद्र सरकार को सीधे ज्ञापन प्रेषित करें और बैठक कर इसका समाधान निकाले।

सरकार-किसानों में ठनी : तोमर बोले- जो प्रस्ताव दिया उससे बेहतर कुछ नहीं
CG Corona Update : प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आज मिले 59 नए केस… स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Bhilai breaking : खुर्सीपार तिराहे पर कॉम्पलेक्स में घुसी ट्रेलर, हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने गया था ड्राइवर और हो गया हादसा
एक ही बाइक पर बैठकर शादी से लौट रहे थे पांच लोग, हादसे में पांचों की मौत
दीपावली के लिए सरकारी फरमान… नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने निर्देश जारी…. जाने दीपावली पर कितने घंटे फोड़ सकेंगे पटाखे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company प्रदेश में विद्युत प्रणाली के निजीकरण का विरोध…. श्रमिक संगठनों ने कहा बलौदा बाजार क्षेत्र को फ्रेंचाइजी में देने का प्रयोग होगा असफल
Next Article Chief Minister Baghel meets Union Food Minister Goyal मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल से की मुलाकात…. एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की मांग दोहराई…. बारदानों की कमी पर कही यह बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?