ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !

By @dmin
Published: June 16, 2020
Share
डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !
डोल रही है भारत की धरती, कहीं बड़े खतरे का इशारा तो नहीं !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली सहित गुजरात से लेकर जम्मू-कश्मीर की धरती लगातार डोल रही है.कहीं ये बड़े खतरे का तो इशारा नहीं है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। भूंकप के बाद लोग यहां दहशत में हैं। केन्द्र शासित क्षेत्र में तीन दिन में ये तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केन्द्र तजिकिस्तान था। श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से खुले स्थान की ओर भागे।

Contents
  • भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दुसांबे से 341 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व
  • गुजरात : भूकंप के बाद के 14 झटकों से हिला कच्छ
  • दिल्ली-एनसीआर में हाल में आये भूकंपों से घबराने की जरूरत नहीं

भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दुसांबे से 341 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दुसांबे से 341 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर बताया जा रहा है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभीतक नहीं आयी है।

गुजरात : भूकंप के बाद के 14 झटकों से हिला कच्छ

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 14 झटके महसूस किये गये हैं। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रविवार रात को भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में स्थित था। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आइएसआर) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि भूकंप के बाद के 14 झटके इलाके में महसूस किये गये हैं। इसमें सोमवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आया 4.6 तीव्रता का जलजला भी शामिल है। इसका केंद्र भचाउ में 15 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। आइएसआर के अन्य अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता के भूकंप के अलावा सोमवार सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र भी भचाउ से छह किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। गुजरात के भुज की बात करें तो यहां पिछले दो दिनों में तीन बार धरती डोली है।

दिल्ली-एनसीआर में हाल में आये भूकंपों से घबराने की जरूरत नहीं

इधर , नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के निदेशक बी के बंसल ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आये भूकंप के चलते घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन तैयारियां और एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बंसल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि दिल्ली के भूकंप के इतिहास को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंप के झटके असामान्य नहीं हैं। गौर हो कि देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित
मुख्यमंत्री बघेल से नगर निगम भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
भिलाई की बेटी निकिता की बड़ी उपलब्धि: फोब्र्स मैग्जीन ने अंडर 30 में एशिया की लेखिका रूप में किया शामिल
सीएम साय आज रायगढ़ से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त, नालंदा परिसर का करेंगे भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया सुरजपुर के भाजपा नेता की सिरकटी लाश मिलने से मचा हड़कंप: परिजनों ने की थी लापता होने की शिकायत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?