ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश

By Mohan Rao
Published: December 28, 2024
Share
नीतीश रेड्‌डी
SHARE

मेलबर्न। बार्डर गावस्कर ट्राफी के तहत मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने वापसी कर ली है। एक समय भारत पर फालोऑन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन नीतीश रेड्‌डी के शतक ने न सिर्फ फॉलोऑन बचाया बल्कि भारत की मैच में वापसी भी करा दी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 9 विकेट पर 358 बना लिए हैं। भारत अभी भी 116 रनों से पीछे हैं। नीतीश रेड्‌डी 105 नाबाद व मो सिराज 2 नाबाद क्रीज पर हैं।

इस टेस्ट मैच के हीरो नीतीश कुमार रेड्‌डी हैं जिन्होंने मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है।  उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा मैच देख रहे थे। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए।

नीतीश ने 21 साल 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया। सचिन ने 1992 में सिडनी में 18 साल 253 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वहीं, पंत ने 2019 में सिडनी में 21 साल और 91 दिन की उम्र में शतक बनाया था। इसके बाद नीतीश का नंबर आता है। वहीं, चौथे स्थान पर दत्तू फडकर हैं। उन्होंने एडिलेड में 1948 में 22 साल और 42 दिन की उम्र में शतक बनाया था। नीतीश इस पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इससे पहले ऐसा सिर्फ दो बार हुआ है जब टेस्ट में आठ या इससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले नीतीश से युवा खिलाड़ी ने शतक बनाया हो। अबुल हसन ने 20 साल 108 दिन की उम्र में और अजय रात्रा ने 20 साल 150 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ां मौके पर
कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड
सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय… यहां पढ़े आखिर क्यों है सावन सोमवार का इतना महत्व
कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
धान की खरीदी : लगातार की जा रही है मॉनीटरिंग, राज्य में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : गाय की खाल ले जाते पकड़ाया ट्रक, लोगों ने की चालक की पिटाई… जांच में जुटी पुलिस
Next Article shreekanchanpath 75 # 28 December 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?