ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, एकलौते टेस्ट में इंग्लैंड को 347 से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, एकलौते टेस्ट में इंग्लैंड को 347 से हराया

By Mohan Rao
Published: December 16, 2023
Share
SHARE

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 347 रन से जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ यह कुल तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की। इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।

पहली पारी में 428 रन बनाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। ऐसे में भारत को पहली पारी में 292 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 186 रन पर घोषित कर दिया। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य मिला। उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 131 रन पर सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार और पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय पारी के दौरान चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इनमें डेब्यू करने वालीं शुभा सतीश ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 68 रन और दीप्ति शर्मा ने 67 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 49 रन बनाए। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 17, शेफाली वर्मा ने 19 रन, स्नेह राणा ने 30 रन और पूजा वस्त्राकर ने 10* रन की पारी खेली। वहीं भारत की दूसरी पारी की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए। उनके पास अर्धशतक लगाने का मौका था, लेकिन उन्होंने पारी घोषित करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा ने 33 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 27 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 26 और दीप्ति शर्मा ने 20 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। यास्तिका भाटिया ने नौ रन बनाए और स्नेह राणा खाता नहीं खोल पाईं। इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने चार और सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट लिए।

टीके से नुकसान पर भी कोई न कर पाए केस, कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट ने सरकार से मांगी सुरक्षा
बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि
नक्सलियों का प्लान फेल : जवानों को उड़ाने की थी साजिश, प्लांट कर रखा था 8 किलो वजनी आईईडी
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस अन्तर्गत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
ग्राम तिरगा में पीडीएस भवन का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माल्टा के मालवाहक जहाज को भारतीय नौसेना ने हाईजैक होने से बचाया, सर्विलांस एयरक्राप्ट कर रहा निगरानी माल्टा के मालवाहक जहाज को भारतीय नौसेना ने हाईजैक होने से बचाया, सर्विलांस एयरक्राप्ट कर रहा निगरानी
Next Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 63 # 16 December 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?