ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी

By @dmin
Published: July 6, 2020
Share
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बीते दो महीने से लगातार बनी हुई है। चीनी सैनिकों की आक्रमकता को कुंद करने के लिए भारत के द्वारा करीब 30 हजार अधिक जवानों को लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया है। लद्दाख की ठंड को देखते हुए भारतीय सेना अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने जा रही है। इससे सेना की मंशा साफ झलक रही है कि किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है।
टेंट की आवश्यकता इसलिए महसूस की जा रही है, क्योंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनाती लंबे समय तक रहने की उम्मीद है। वरिष्ठ सशस्त्र बलों के अधिकारियों को लगता है कि ऐसी स्थिति कम से कम सितंबर-अक्टूबर तक जारी रह सकती है।
सेना के सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘भले ही चीनी सैनिक अपने स्थान से हट जाएं, हम भविष्य में भी नहीं हटेंगे। इसीलिए, हम पूर्वी लद्दाख सेक्टर में अत्यधिक ठंड के मौसम में रहने के लिए हजारों टेंट लगाने के आदेश देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सभी सीमा पर हथियार और गोला-बारूद के अलावा हमारी आपातकालीन खरीद का प्रमुख ध्यान सैनिकों के आवास के लिए व्यवस्था कराने पर होगा।
सूत्र ने कहा कि चीन ने पहले ही अपने विशेष शीतकालीन टेंट लगाना शुरू कर दिया है। भारत फिलहाल सियाचिन ग्लेशियर में समान टेंट और संरचनाएं इस्तेमाल कर रहा है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भी इनमें से कुछ का उपयोग किया गया है। अब बड़े पैमाने पर इसकी जरूरत महसूस हुई है। उन्होंने कहा कि सना ने ऐसे टेंटों के लिए भारतीय और यूरोपीय दोनों बाजारों को देख रहा है, क्योंकि अत्यधिक ठंड के मौसम के सेट से पहले उन्हें खरीदने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने हथियारों, गोला-बारूद और निवास स्थान की किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने के लिए सेना को प्रति खरीद के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय शक्तियां दी हैं। सेना अपने एम -777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर और रूस और अन्य वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से कई अन्य प्रकार के गोला-बारूद और हथियार के लिए एक्सेलिबुर गोला-बारूद खरीदने जा रही है।

कैट भिलाई ने पीएम मोदी के नाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को सौंपा ज्ञापन… ई-कामर्स कंपनियों को लेकर की यह शिकायत
पूर्व गृहमंत्री पैकरा को दया ने दिया नवरात्रि का न्यौता: माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार, गृहमंत्री रहते हुए भोले बाबा की बारात में हुए थे शामिल
CG Crime : ढाबे में दोस्ती और खाने की दावत, चार दोस्तों को बदमाशों ने ऐसे लूटा… पढ़े चौंकाने वाली यह खबर
Gustakhi Maaf: प्री वेडिंग शूट बन गया जी का जंजाल
RBI गवर्नर ने शक्तिकांत दास ने कहा- रिजर्व बैंक डिजिटल मुद्रा पर कर रहा है काम, क्रिप्टोकरेंसी से होगी अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख में कदम खींचने को मजबूर हुआ चीन, गलवान घाटी में 2 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक, स्ट्रक्चर भी उखाड़े लद्दाख में कदम खींचने को मजबूर हुआ चीन, गलवान घाटी में 2 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक, स्ट्रक्चर भी उखाड़े
Next Article सावधान: हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से की संशोधन की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?