ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय वैज्ञानिकों ने इजाद की नई तकनीक: बंगाल की खाड़ी के इलाके में उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी मिलेगी उपग्रह से पहले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय वैज्ञानिकों ने इजाद की नई तकनीक: बंगाल की खाड़ी के इलाके में उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी मिलेगी उपग्रह से पहले

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
Indian scientists invent new technology: In the Bay of Bengal area
Indian scientists invent new technology: In the Bay of Bengal area
SHARE

नई दिल्ली (पीआईबी)। भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सटीक तकनीक का पता लगाया है, जो उत्तर हिन्द महासागर क्षेत्र के ऊपर बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का पता उपग्रह की सूचना से भी पहले लगा लेगी। उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का पहले पता लग जाने का सामाजिक-आर्थिक हालात पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अब तक दूर संवेदी तकनीक के जरिये ही उनका पता सबसे तेजी से लगाया जाता रहा है। बहरहाल, इस दूर संवेदी तकनीक से पता लगाना उसी समय संभव होता था, जब समुद्र के पानी की ऊपरी सतह गर्म हो और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा हो। इसका पता लगाने और चक्रवात के वजूद में आने के बीच काफी लंबा अंतराल होता है, जिससे तैयारी करने का वक्त मिल जाता है।
समुद्री सतह पर गर्म वातावरण बनने के हवाले से चक्रवात के वजूद में आने से पहले, वातावरण में अस्थिरता आने लगती है और हवा भंवरदार बनने लगती है। इस गतिविधि से वातावरण में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। इस तरह के बवंडर से जो वातावरण बनता है, वह आगे चलकर तेज तूफान को जन्म देता है तथा समुद्र की सतह के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है। तेज तूफान आने की संभावना का इन्हीं गतिविधियों से पता लगाया जाता है।
आईआईटी खड़कपुर के जिया अल्बर्ट, बिष्णुप्रिया साहू और प्रसाद के. भास्करन जैसे वैज्ञानिकों के दल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम (सीसीपी) के तहत एक नई तकनीक ईजाद की है। इसमें बवंडर का सुराग लगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है और उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की स्थिति और उसकी पूर्व-चेतावनी दी जा सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने इस विषय पर ‘एटमॉसफेरिक रिसर्चÓ नामक पत्रिका में अपना शोध प्रकाशित किया है।
वैज्ञानिकों ने जो तकनीक विकसित की है, उसका मकसद है कि तूफान आने से पहले ही बंवडर और भंवरदार हवा का सुराग लगा लिया जाये। वैज्ञानिक इसकी पहचान और भंवरदार हवा का विश्लेषण करने के लिये दो चीजों के बीच की न्यूनतम दूरी को आधार बनाते हैं। इसका पैमाना 27 किलोमीटर और नौ किलोमीटर का है। इससे बनने वाली तस्वीर का मूल्यांकन करके पता लगाया जाता है कि तूफान की भावी दशा और दिशा क्या हो सकती है। इस अध्ययन में मानसून के बाद आये चार भयंकर तूफानों को विषय बनाया गया था – फाइलिन (2013), वरदाह (2013), गाजा (2018), मादी (2013) और दो तूफान मानसून के बाद आये मोरा (2017) तथा आयला (2009), जो उत्तर हिंद महासगार के ऊपर बने थे।
वैज्ञानिकों के दल ने गौर किया कि इस तकनीक से कम से कम चार दिन (लगभग 90 घंटा पहले) पहले तूफान के आने का पता लगाया जा सकता है कि वह कब बनेगा। इसमें मानसून से पहले और बाद, दोनों समय आने वाले तूफान शामिल हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवात वातावरण की ऊपरी सतह पर पनपते हैं और पूर्व-मानसून काल के हवाले से जल्दी पकड़ में आ जाते हैं, जबकि मानसून पश्चात इसे इतनी तेजी से नहीं पकड़ा जा सकता। इस अध्ययन में बवंडर और भंवरदार हवा की गहन पड़ताल की गई, उनके व्यवहार को जांचा-परखा गया तथा आम दिनों के वातावरण के साथ इसके नतीजों की तुलना की गई। इस तकनीक से उष्णकटिबंधीय चक्रवात का वातावरण में ही सुराग लगाया जा सकता है। यह तकनीक समुद्री सतह के ऊपर की हलचल को उपग्रह द्वारा पकडऩे से भी तेज है।

बात का बतंगड़: उच्च शिक्षा विभाग की खामख्याली
स्वयं के वाहन से अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए अब ई-पास
इंजीनियरों को नगरीय विकास के क्षेत्र में काम करने का मिलेगा मौका, स्वच्छ ट्यूलिप इन्टर्नशिप के लिए आवेदन 15 जून तक
गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका, एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटे, लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर, रायपुर में  स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द भारतीय रेल की सुरक्षा होगी मजबूत: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को 700 मेगाहट्र्ज बैंड में 5 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम के आवंटन को दी मंजूरी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 237 # 10 june 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?