ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय रेल को मिलेगी गति, भिलाई स्टील प्लांट ने भेजी 260 मीटर लंबी रेल की सातवीं रैक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

भारतीय रेल को मिलेगी गति, भिलाई स्टील प्लांट ने भेजी 260 मीटर लंबी रेल की सातवीं रैक

By Mohan Rao
Published: September 24, 2024
Share
लंबी रेल पांच की सातवीं रैक रवाना
SHARE

भिलाई। भारतीय रेल को गति देने में भिलाई स्टील प्लांट का सर्वाधिक योगदान रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल से भारतीय रेलवे को लगातार लंबी रेलपांतों की सप्लाई की जा रही है। इसी कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय रेलवे को 21 सितंबर 2024 को वांछित लंबाई में लगभग 1000 टन R350 HT (हीट-ट्रीटेड) रेल के साथ सातवीं रेक भेजी। जिसमें R350 HT रेल के वर्तमान उत्पादन अभियान के तहत, संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में उत्पादित रेल के चार रेक शामिल है। अप्रैल 2024 के महीने में भी तीन रेक R350 HT रेल भेजी गई थीं। मौजूदा अभियान में पहली बार 130 मीटर लम्बाई में प्राइम आर350 एचटी रेल को रोल किया गया है, जिससे 260 मीटर पैनल में एक ही जोड़ होता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे के लिए, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल को सिंगल पीस में रोल आउट किया जाता है। खुद को आधुनिक बना रही और हायर एक्सल लोड के साथ-साथ तेज रेल परिवहन की ओर बढ़ रही भारतीय रेलवे, सेल से माइक्रो-अलॉयड रेल और हीट-ट्रीटेड रेल दोनों की मांग करती रही है। माइक्रो-अलॉयड आर260 ग्रेड रेल के नियमित उत्पादन के साथ-साथ प्लांट की यूनिवर्सल रेल मिल ने, भारतीय रेलवे की मांग के अनुसार हीट-ट्रीटेड रेल की रोलिंग के चुनौतीपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी भी ली थी।

ये विशेष ग्रेड हीट-ट्रीटेड पटरियां, रेल परिवहन के उन हिस्सों के लिए सबसे उपयुक्त हैं जहां एक्सल लोड अधिक होता है और ट्रेन द्रुत गति पकडती है और तेजी से रूकती है, जिससे पहियों और रेल के बीच घर्षण अधिक होता है। सफल और कठोर परीक्षणों तथा भारतीय रेलवे के अनुसंधान विंग, आरडीएसओ से मंजूरी के बाद, अक्टूबर 2023 में यूनिवर्सल रेल मिल में आर350 एचटी रेल का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया। 260 मीटर लंबी आर350 एचटी रेल की 1000 टन की पहली खेप 31 अक्टूबर 2023 को भारतीय रेलवे को भेजी गई थी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने प्रक्रिया और उपकरण दोनों से संबंधित कई चुनौतियों को पार करते हुए, चालू वित्त वर्ष में उत्पादन क्षमता, रोलिंग मापदंडों और आर350 एचटी प्राइम रेल की स्वीकृति में उत्तरोत्तर सुधार किया है।

Durg : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाई महिला
मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी बरतें: दयानंद
कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा
टूलकिट मामला: संबित पात्रा और रमन सिंह को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेजुबान बछड़े को रौंदने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, भिलाई में कार से कुचलकर भाग गए थे बदमाश
Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान : स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक उत्पाद, रेलवे ने बेचने लगाए स्टॉल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?