ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Indian Navy: 1700 करोड़ से अधिक की लागत से भारत की सुरक्षा प्रणाली हो रही मजबूत, समुद्री सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Indian Navy: 1700 करोड़ से अधिक की लागत से भारत की सुरक्षा प्रणाली हो रही मजबूत, समुद्री सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी

By Om Prakash Verma
Published: April 1, 2023
Share
Indian Navy: 1700 करोड़ से अधिक की लागत से भारत की सुरक्षा प्रणाली हो रही मजबूत, समुद्री सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी
Indian Navy: 1700 करोड़ से अधिक की लागत से भारत की सुरक्षा प्रणाली हो रही मजबूत, समुद्री सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी सरकार देश की सुरक्षा प्रणालियों को और अधिक समृद्ध बनाने में लगी हुई है। इसी बाबत रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में नौसेना के लिए 1700 करोड़ से अधिक की लागत से 13 LYNX U2 Fire Control Systems की खरीद के लिए समझौता किया था। वहीं अब नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने भी नौसेना की बढ़ती ताकत को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि सुरक्षा पर पीएम मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट कमेटी ने 6 अगली पीढ़ी की मिसाइल से लैस जहाजों और 11 अगली पीढ़ी के ऑफशोर पेट्रोल जहाजों सहित दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इससे भारतीय नौसेना की क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह नेवी से रिटायर होने वाले मिसाइल जहाजों की जगह लेंगे। उन्होंने कहा कि यह नौसेना और राष्ट्र की सुरक्षा को बढ़ावा देगा। ये अपतटीय गश्ती जहाज हमें समुद्र में निगरानी क्षमता प्रदान करेंगे। विशाल हिंद महासागर को देखते हुए जरूरी है कि हमें अपने मिशन-आधारित तैनाती के तहत निगरानी और ट्रैक करना है।

नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने कहा कि यह जहाज एक स्वदेशी संयुक्त उद्यम है। इस पर नेक्स्ट जेनरेशन मैरीटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी (लॉन्ग रेंज) ((NGMMCB-LR) और ब्रह्मोस मिसाइलों को तैनात किया जाएगा। जो जमीन और समुद्र दोनों जगह ही दुश्मन को नेस्तनाबूद करने में सक्षम होगा। नौसेना के पूर्व अधिकारी ने कहा कि यह दोनों ही राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन मैरीटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी के साथ हम उन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात करने में सक्षम होंगे। जिससे पूर्व या पश्चिम से किसी भी खतरे पर नजर रखी जा सके और उसे बेअसर किया जा सके।

गौरतलब है कि नौसेना के उप प्रमुख एस एन घोरमडे 39 साल से अधिक समय तक सेवा देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नौसेना के उप प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य-प्रुफ नौसेना के निर्माण और निर्वाह की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गुस्ताखी माफ: बर्दाश्त न कर पाने की समस्या
Bhilai : लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, ऋषिकेश से पकड़ाया शातिर ठग
भाजपा सुपेला मंडल की कार्यकारिणी घोषित… 18 पदाधिकारियों के साथ 40 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति… जाने किसी मिली जगह
कोरोना मरीजो के बेहतर इलाज के लिए विधायक ने रखी मांग, वेंटिलेटर खरीदने के साथ सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी
स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया वार्ड 5 का दौरा, स्वच्छता रैकिंग में भिलाई को अव्वल लाने सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg News : दो दिन कमरे से नहीं निकला बाहर, घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर लटक रही थी युवक की लाश
Next Article थम नहीं रही राहुल गांधी के मुश्किलें : मानहानि का 1 और केस दर्ज, 12 अप्रैल को सुनवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?