ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास : आईसीसी महिला विश्वकप चैंपियन बनी हरमन की टीम… लगा बधाइयों का तांता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास : आईसीसी महिला विश्वकप चैंपियन बनी हरमन की टीम… लगा बधाइयों का तांता

By Mohan Rao
Published: November 3, 2025
Share
टीम इंडिया बनी चैंपियन
SHARE

मुंबई। आईसीसी महिला विश्वकप 2025 को एक नया विजेता मिल गया है। 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम ने वही दमखम दिखाया। फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फाइनल मैच में 87 रन बनाने के बाद 2 विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।

भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को DY पाटील स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका हरा दिया। टॉस जीतकर दक्षिण आफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शेफाली वर्मा जहां प्लेयर ऑफ द मैच बनी वहीं दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

25 साल बाद नई चैंपियन मिली
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी। तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। 1978 में इंडिया विमेंस ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब से टीम को पहला टाइटल जीतने में 47 साल लग गए।  2005 में टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ही सेमीफाइनल हराकर फाइनल में एंट्री की, लेकिन इंग्लैंड ने फाइनल हरा दिया। 2025 में टीम ने फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल हराया, लेकिन इस बार फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीत ही ली।

पीएम मोदी बोले- आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी
भारत की महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये जीत आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में बेहतरीन स्किल और भरपूर आत्मविश्वास दिखा। पूरी टीम ने दोगुनी मेहनत और जज्बा दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी. हमारी खिलाड़ियों को बधाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और आज अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर देश को यह बड़ा सम्मान दिलाया है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों के इस जज्बे और उपलब्धि पर बेहद गौरवांवित महसूस कर रही हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- देश का नाम रोशन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताते हुए कहा कि यह जीत देशभर में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘1983 की जीत ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी थी। आज हमारी महिला क्रिकेट टीम ने कुछ बेहद खास कर दिखाया है। उन्होंने देशभर की अनगिनत लड़कियों को बैट-बॉल उठाने, मैदान में उतरने और यह विश्वास रखने की ताकत दी है कि एक दिन वे भी यह ट्रॉफी उठा सकती हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट के सफर का ऐतिहासिक पल है। वेल डन टीम इंडिया. आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

अमित शाह ने कहा- यह गर्व क्षण
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया को सलाम. यह देश के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हमारी टीम ने #ICCWomensWorldCup2025 ट्रॉफी उठाकर भारत का मान आसमान तक पहुंचा दिया है। आपकी बेहतरीन क्रिकेट स्किल्स ने लाखों लड़कियों को प्रेरित करने का रास्ता बनाया है. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘ऐतिहासिक विजय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘ऐतिहासिक विजय… विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. देशवासियों को हृदय से बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं. भारत माता की जय.’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लिखा, ‘2025 #WomensWorldCup में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। भारतीय क्रिकेट के लिए यह गर्व का क्षण है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन से गदगद हैं सीएम साय, जवानों का हौसला बढ़ाने मिठाई के साथ मंत्रियों को भेजा
कोरोना की टेस्टिंग तेज करने जिला प्रशासन की कवायद: 21 लैब टेक्नीशियनों की हुई नियुक्ति
11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
दुर्ग के बाद भिलाई में बिना मतदान भाजपा प्रत्याशी की जीत, रायगढ़ के दो वार्डों में भी निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी
CG Breaking : खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन को छुआ और बुरी तरह झुलसा… मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राज्य में 25 वर्षों में बनी 40 हजार किमी सड़कें
Next Article राज्योत्सव में छाए आदित्य नारायण, गीत संगीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा रंग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?