ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राफेल, जगुआर सहित 56 एयरक्राफ्ट के संग भारतीय वायु सेना 8 अक्‍टूबर को दिखाएगी अपनी ताकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राफेल, जगुआर सहित 56 एयरक्राफ्ट के संग भारतीय वायु सेना 8 अक्‍टूबर को दिखाएगी अपनी ताकत

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना हर साल आठ अक्‍टूबर को एयरफोर्स डे मनाती है। इस दिन जवान एयरक्राफ्ट के साथ करतब दिखाते हुए दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराते हैं। इस मौके पर होने वाला परेड इस साल खास होने वाला है, क्योंकि इसमें नया-नवेला राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होगा। एयरफोर्स के एक बयान के मुताबिक, परेड में 19 फाइटर जेट, 7 मालवाक एयरक्राफ्ट और 19 हेलीकॉप्टर सहित कुल 56 एयरक्राफ्ट भाग लेंगे। परेड के दौरान राफेल लड़ाकू विमान जगुआर के साथ ‘विजय’ की उड़ान भरेंगे। इसके अलावा सुखोई और तेजस के साथ ‘Transformer’ की उड़ान भरेंगे। वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ अक्तूबर को वायु सेना दिवस की परेड में दूसरे विमानों के साथ ही राफेल विमान भी हिस्सा लेगा।’’ वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राफेल 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। दोहरे इंजन ओम्नीरोल के साथ हवाई टोही, सटीकता से वार, जहाज रोधी और परमाणु संपन्न, हथियारों से लैस है।’’ वायु सेना में औपचारिक रूप से 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए गए थे। इससे देश की वायु क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। बहु-उद्देश्यीय भूमिका में कामयाब राफेल विमानों को सटीकता से हमला करने और वायु क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए जाना जाता है। पांच राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ गयी थी। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है।

राफेल की ताकत और इसकी 10 बड़ी खासियत:

  • दरअसल, राफेल 4.5वीं पीढ़ी का विमान है, जिसमें राडार से बच निकलने की युक्ति है। इससे भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में आमूलचूल बदलाव होगा, क्योंकि वायुसेना के पास अब तक के विमान मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई या तो तीसरी पीढ़ी या चौथी पीढ़ी के विमान हैं।  
  • राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है और इसकी मारक क्षमता 3700 किमी. तक है। 
  • राफेल में बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी जगहों और काफी ठंडे मौसम में भी लड़ाकू विमान तेजी से काम कर सकता है।
  • राफल 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी है। 
  • राफेल विमान दो इंजनों वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है।
  • यह लड़ाकू विमान परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
  • यह हवा से  हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है।
  • 150 किमी की बियोंड विज़ुअल रेंज मिसाइल
  • राफेल हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल है
  • स्कैल्प मिसाइल की रेंज 300 किमी, हथियारों के स्टोरेज के लिए 6 महीने की गारंटी है।
  • राफेल अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने वाला लड़ाकू विमा है। इस जेट के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।
  • 1 मिनट में 60,000 फ़ुट की ऊंचाई और 4.5 जेनरेशन के ट्विन इंजन से लैस
  • पाकिस्तान का एफ-16 राफेल के सामने कुछ भी नहीं है। राफेल के सामने पाकिस्तान को अपने दो-तीन एफ-16 लड़ाकू विमान लगाने पड़ेंगे। 
बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना
अनोखा पक्षी प्रेम : तोता गुम हुआ तो मालिक ने कर दी इनाम की घोषणा… खोजकर देने वाले को मिलेंगे इतने हजार
खुर्सीपार में ट्रक कंडक्टर से लूट, हाइवे पर हवा जांचने उतरा था हेल्पर… लूट कर भागे बदमाश
Breaking News : इंट्रा डे व क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी, म्यूच्वल फंड्स के लिए मिली अनुमति
Election results : छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा को बढ़त… दुर्ग से विजय की जय तय और रायपुर में बृजमोहन की निर्णायक बढ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container बिहार चुनाव: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. औरंगाबाद सीट पर करेंगे चुनाव प्रचार
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सरकार व आरबाईआई को दिया एक हफ्ते का समय… अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?