ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख से नजरें नहीं हटाएगा भारत, सर्दी में भी डटी रहेगी इंडियन आर्मी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख से नजरें नहीं हटाएगा भारत, सर्दी में भी डटी रहेगी इंडियन आर्मी

By @dmin
Published: August 1, 2020
Share
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
लद्दाख में पीछे हटेंगी भारत-चीन सेनाएं, कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भीषण सर्दी में भी अब भारतीय सेना के जवान चीनी सेना के मंसूबे को ध्वस्त करने की तैयारी में लग गए हैं। चीन की चालबाजी को देखते हुए भारत अब लद्दाख से अपनी नजरें नहीं हटाएगा और सर्दी में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर अभी से ही कवायदें तेज कर दी हैं। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA)ने लद्दाख सेक्टर में अप्रैल के अंत में वास्तविक नियंत्रण रेखा से थोड़ा आगे बढ़कर अपना डेरा जमाया था और अब उन्होंने वहां अपने पैर जमा लिए हैं। भारतीय सेना चीन के साथ हुए विवाद को दोहराना नहीं चाहती इसलिए वो लद्दाख में लंबी सर्दियों की तैयारी में लग गई है। उच्च सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारतीय सेना ने अमेरिका, रूस और यूरोप के दूतावासों में तैनात अपने रक्षा सहयोगियों को गर्म कपड़ें और स्नो टेंट निर्माताओं की पहचान करने के लिए कहा है ताकि आपातकालीन स्थिति में उन्हें खरीदा जा सके।
1984 में सियाचिन में हुए ऑपरेशन मेघदूत के बाद भारतीय सेना पश्चिमी क्षेत्र में ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले सैनिकों के लिए इग्लू, अर्ध-गोलार्ध के गुंबदों, डाउन पार्कों, बर्फ के चश्मे, जूते और दस्ताने जैसी ज़रूरतों को स्थानीय निर्माताओं द्वारा ही पूरी करती आई है। भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में चीनी सेना के बराबर ही सैन्य शक्ति और समर्थन तत्वों की नियुक्ति की है लेकिन भारतीय कमांडरों ने हाल ही में 35,000 से अधिक सैनिकों के शामिल होने की रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। हालांकि सैन्य कमांडरों ने साफ कहा है कि अगले साल पीएलए की तरह की आक्रामकता को रोकने के लिए उन्हें एलएसी के विशेष क्षेत्रों में अपने पदों पर रहना होगा।

चीन पर नहीं भरोसा

एक सैन्य कमांडर ने कहा, पीएलए आक्रामकता के बाद हम चीन पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते हैं और हमें लगता है कि 2021 में गर्मियों के आते ही वे पैंगोंग त्सो के उत्तर में फिर से आ जाएंगे। लद्दाख की ठंड और शुष्क जलावायु देखते हुए लग रहा है कि गश्त लगाने वाले सामान्य क्षेत्र 15, 16 या 17 पॉइंट्स पर ज़्यादा बर्फ नहीं होगी लेकिन 17,000 फीट से ऊपर चांग ला नाम का इलाका बर्फ से ढक जाता है और ये इलाका पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में आता है।
कमांडर ने बताया सर्दियों के कपड़ों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमने न केवल घरेलू निर्माताओं को ऑर्डर दिए हैं बल्कि साल्टोरो रिज और सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात सैनिको को भी बर्फ के कपड़ों को देने के लिए कहा है। उदाहरण के लिए पार्टापुर और थोईस में सैनिकों को भी सियाचिन में तैनात सैनिको? की तरह गर्म कपड़ों की ज़रूरत है, दोनों जगहों की ऊंचाई लेह जितनी ही है। लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो सबसे खऱाब स्थिति में हम पार्टापुर और थोईस में तैनात सैनिको से कब्जे वाले अक्साई चिन मोर्चे पर तैनात सैनिको के लिए जैकेट, पतलून, दस्ताने, जूते और काले चश्मे छोडऩे के लिए कहेंग।
भारतीय सेना के कमांडर ने कहा, लद्दाख सेक्टर में पीएलए की आक्रामकता ने दोनों सेनाओं के बीच इतना अविश्वास पैदा कर दिया है कि दोनों सेनाएं 3,488 किलोमीटर की एलएसी में अपने चुनिंदा स्थानों पर सेना को रखेंगे। सैनिक कमांडर ने बताया, सभी शांतिपूर्ण बातचीत के बावजूद भी हमने चीनी आक्रमकता देखी। दोनों देशों के लिए ज़रूरी है कि वो बॉर्डर के इस मसले को सुलझा दे क्योंकि एलएसी पर टकराव बढ़ता जा रहा है और यहां तक की एक छोटी-सी चिंगारी बड़ी आग को जन्म दे सकती है। भारतीय सेना लगातार अपने इलाकों में गश्त लगा रही है और अपनी ज़मीन के एक-एक इंच की रक्षा करेगी।

शमी बने मसीहा! कहा-किसी को बचाकर खुश हूं, ऊपरवाले ने उसे दूसरी जिंदगी दी
छत्तीसगढ़ में सुशासन के 14 माह,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर जीता लोगों का दिल
बिलासपुर पुलिस ने जब्त 10 किलो चांदी के जेवर, नगदी भी बरामद… मध्यप्रदेश से लेकर पहुंचा था व्यापारी
विधायक देवेंद्र यादव की पहल: शहर के सभी सेक्टरों में बनेगा सर्वसुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट…. शासन ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
जानें कितने घंटे की नींद है आपके लिए काफी, महिलाओं को सोना चाहिए पुरूषों से ज्यादा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालाब में बदले 11 जिले, हाईवे पर सोने को मजबूर लोग बिहार: निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, राज्य में अब तक 44 लोगों की मौत
Next Article 116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण सरकार व RBI बढ़ा सकते हैं लोन चुकाने में छूट की अवधि, बैंक कर रहे विरोध

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?