ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी
चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन द्वारा एलएसी और पाकिस्तान के एलओसी पर सैनिक जमावड़ा बढ़ाने को लेकर भारत तनाव में नहीं है। इसे माइंडगेम के हिस्से के रूप में देख रहे चीन को आर्थिक मोर्चे पर झटका देने का सिलसिला भारत जारी रखेगा। इसके तहत संभवत: इसी हफ्ते चीन से आयात होने वाली प्रमुख वस्तुओं पर सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी करेगा।
इसके अलावा तनातनी के बावजूद भारत ने अपनी ओर से शीर्ष स्तर पर कूटनीतिक वार्ता के लिए पहल नहीं करने का फैसला किया है। सरकार के उच्चस्तरीय सूत्र के मुताबिक चीन हमेशा की तरह अब भारत के साथ माइंड गेम में उतर गया है। उसकी रणनीति पाकिस्तान, नेपाल सहित अन्य पड़ोसियों को साध कर भारत पर दबाव बनाने की है। यही कारण है कि सैन्य स्तर की बातचीत में चीन अपने पुराने रुख पर अडिग है।
हालांकि भारत ने चीन को आर्थिक झटका देकर उसकी दुखती रग पर हाथ रख दिया है। निकट भविष्य में भी आर्थिक झटका देने का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध बिगडऩे का चीन को भारत की तुलना में चार से पांच गुना ज्यादा घाटा उठाना होगा। एलएसी और एलओसी पर अक्तूबर में बर्फबारी के साथ ही चीन और पाकिस्तान अपनी सेना की संख्या में कटौती के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Contents
  • आर्थिक दांव को सफल मान रहा भारत
  • चीन पहले भी खेलता रहा है माइंडगेम
  • अपने घाटे का भी किया आकलन

आर्थिक दांव को सफल मान रहा भारत

चीन को आर्थिक मोर्चे पर झटका देने की रणनीति को भारत सफल मान रहा है। चीन में इस कदम पर जिस तरह की प्रतिक्रिया हो रही है, उससे भारत को लगता है कि उसके इस दांव का उस पर बड़ा असर पड़ रहा है। यही कारण है कि भारत ने इस रणनीति पर आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में निकट भविष्य में भारत चीनी वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने सहित कई ऐसे फैसले लेगा जिससे चीन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़े।

चीन पहले भी खेलता रहा है माइंडगेम

चीन हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ माइंडगेम खेलता रहा है। भारत मानता है कि पाकिस्तान को पीओके में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाने, नेपाल को भारत के खिलाफ उकसाने जैसी चीन की रणनीति इसी माइंडगेम का हिस्सा है। दरअसल भारत ने भी चीन की आर्थिक मोर्चे के अलावा सामारिक मोर्चे पर भी घेराबंदी की है।
अमेरिका का दक्षिण चीन सागर के आसपास सैन्य जमावड़ा बढ़ाने, फ्रांस, जापान, जर्मनी जैसे देशों के समर्थन के कारण चीन की स्थिति भी सहज नहीं है। डोकलाम विवाद के दौरान भी चीन ने इसी तरह माइंडगेम का सहारा लेते हुए भारत पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की थी। हालांकि भारत ने अंत तक आक्रामक रुख जारी रखकर चीन को झुकने पर मजबूर किया था।

अपने घाटे का भी किया आकलन

चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में गिरावट पर भारत ने भी स्थिति का आकलन किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के मुकाबले चीन को ज्यादा घाटा उठाना होगा। चीन के जवाबी आर्थिक हमले में भारत को लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र में शुरुआती घाटा उठाना होगा, क्योंकि यह उद्योग कच्चे माल में चीन पर निर्भर है।
मगर इसका लाभ यह है कि निकट भविष्य में भारत कांच, सिल्क, दवाई सहित अन्य क्षेत्रों में खुद जरूरत का कच्चा माल बनाने की स्थिति में होगा। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के मामले में भारत के पास जापान-कोरिया जैसे देशों का विकल्प मौजूद है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का री डेवलपमेंट, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने किए यह विशेष प्रबंध
छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव, अब उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण
नेपाल में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे : कबीरधाम के चार होनहार युवाओं ने लहराया भारत का परचम
किसान मेला में बोले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह- फसल से खिलवाड़ पर अब सीधा प्रहार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
Next Article खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?