ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- कोविड रिकवरी रेट में भारत दुनिया में अव्वल…. 87 फीसदी तक पहुंची स्वस्थ्य होने की दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- कोविड रिकवरी रेट में भारत दुनिया में अव्वल…. 87 फीसदी तक पहुंची स्वस्थ्य होने की दर

By @dmin
Published: October 13, 2020
Share
Central Health Minister Harsh Vardhan's big announcement
Central Health Minister Harsh Vardhan's big announcement
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले दो महीनों में सबसे कम नए कोरोना केस आने की खबरों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत कोविड-19 रिकवरी रेट में दुनिया में टॉप पर है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के शिकार करीब 87 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं जबकि इस महामारी से सिर्फ 1.53 फीसदी मरीजों की ही मौत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष जुलाई तक देश को कोविड वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 86.78 फीसदी है और मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। तेलंगाना में रिकवरी रेट 88.15 फीसदी है। यहां मृत्यु दर 0.57 फीसदी है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है और रोगियों के ठीक होने की दर 83.94 प्रतिशत है। देश में इलाजरत मरीजों की संख्या फिलहाल 8,38,729 है, 62,27,295 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 706 मौतों के बाद अब मरने वालों की कुल संख्या 1,09,856 हो गई है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों से मिली राहत
यही नहीं पिछले 24 घंटों के कोरोना आंकड़ों ने भी राहत दी है। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,880 हो गई। अगस्त के बाद ये अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं। महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 15,35,315 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 40,514 है। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ढ्ढष्टरूक्र) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 8,89,45,107 हो गई।

पीडब्ल्यूडी हुआ सख्त, इंजीनियरों के साथ समीक्षा कर काम बेचने वाले ठेकेदारों की बनेगी सूची
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आगे
संरचनात्मक सुधारों से छत्तीसगढ़ में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जमीनी क्रियान्वयन तेज़
आईपीएल विंडो की वजह से आईसीसी टूर्नामेंट्स को लेकर बीसीसीआई ने लिया यू-टर्न, जानें क्या है पूरा मामला
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate यूपी विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग… गंभीर रूप से घायल… अस्पताल में भर्ती
Next Article Big decision of the government on loan moratorium छोटे कारोबारियों को आरबीआई का तोहफा…. कर्ज सीमा 7.5 करोड़ रुपए तक बढ़ाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?