ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन की किसी भी हिमाकत से बचने को भारत ने की तैयारी, लद्दाख में बनाईं सुरंगें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन की किसी भी हिमाकत से बचने को भारत ने की तैयारी, लद्दाख में बनाईं सुरंगें

By @dmin
Published: November 22, 2020
Share
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में महीनों से चल रहे तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए भारत-चीन लगातार बैठकें कर रहे हैं तो वहीं, चीनी मीडिया प्रोपेगेंडा फैलाने से भी पीछे नहीं हट रही है। हाल ही में लद्दाख में झड़प के दौरान चीनी मीडिया ने माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल की फर्जी कहानी गढ़ी थी। चीन के इतिहास को देखते हुए भारतीय सेना अभी भी कोई कोताही नहीं बरत रही और पूर्वी लद्दाख के डिस-एंगेजमेंट प्रोसेस को बहुत ध्यान से देख रही है। चीन के किसी भी संभावित घुसपैठ से बचने के लिए भारतीय सेना ने सुरंगें बनाई हैं।

29-30 अगस्त को भारतीय सेना के जवानों ने स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) के साथ मिलकर एलओसी पर पैंगोंग सो की दक्षिणी पहाडिय़ों पर कब्जा कर लिया था। चीन की तमाम कोशिशों को नाकाम करते हुए जवानों ने ऊंचाइयों पर तैनात हो गए थे। वहीं, जब चीनी मीडिया ने प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल की फर्जी कहानी बनाई तो उसे फौरन ही भारतीय सेना ने फेक न्यूज भी करार दिया।
चीनी ने दूसरे चीन-जापानी युद्ध में जापानियों के खिलाफ सफलतापूर्वक टनल डिफेंस का इस्तेमाल किया था। पीएलए ने ल्हासा एयर बेस पर एयरक्राफ्ट और साउथ चाइना सी में हैनान द्वीपों में न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन के लिए टनल शेल्टर बनाए हैं।
वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के अनुसार, भारतीय सेना ने दुश्मन के हमलों से जवानों को बचाने के लिए सुरंगों के जरिए से शेल्टर्स तक बड़े व्यास वाले कंक्रीट पाइपों को बिछाया है, जिससे हमलों के दौरान दुश्मन देश आश्चर्यचकित हो जाएगा। रिइंफोस्र्ड कंक्रीट पाइप का व्यास (डायमीटर) छह से आठ फीट तक होता है। इसके जरिए से जवान एक जगह से दूसरी जगह पर बिना दुश्मन सैनिक की जद में आए जा सकते हैं। सुरंगों का दूसरा फायदा यह भी होता है कि इन्हें बेहद की ठंडे तापमान के बावजूद भी अंदर से गर्म किया जा सकता है और जवानों के लिए शेल्टर्स का काम कर सकते हैं।
वहीं, दूसरी ओर भारत और चीन के बीच बाकी जगहों से सैनिकों की वापसी को लेकर सैन्य कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता होने वाली है। लेकिन, इसके बावजूद भी भारत ने किसी भी घुसपैठ से बचने के लिए पूरी तैयारी की है।

कोरोना का कहर: अनलॉक के तीसरे चरण में भी लॉक ही रहेंगे मेट्रो ट्रेन और स्कूल
Gustakhi Maaf: प्रदूषण, पुरानी गाड़ियां और खामख्याली
Celebrity Cricket League: 18 और 19 को स्क्रीन से निकलकर मैदान पर दम दिखाएंगे कलाकार
मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री ने जाना पूर्व पीएम के सेहत का हाल, मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
CG breaking : महामाया मंदिर में शराब व नॉनवेज पार्टी, पुलिस तक पहुंची शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन जारी रखेगी आरपीआई, अठावले ने कहा-शिवसेना को झटके की जरूरत महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन जारी रखेगी आरपीआई, अठावले ने कहा-शिवसेना को झटके की जरूरत
Next Article गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस नेताओं में 5-स्टार वाली संस्कृति, पार्टी में हर स्तर पर चुनाव की जरूरत गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस नेताओं में 5-स्टार वाली संस्कृति, पार्टी में हर स्तर पर चुनाव की जरूरत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?