ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिनभर में तीन लाख PPE किट बना रहा भारत, 3 महीने में खड़ी हुई सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री: PM मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिनभर में तीन लाख PPE किट बना रहा भारत, 3 महीने में खड़ी हुई सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री: PM मोदी

By @dmin
Published: June 2, 2020
Share
Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks
Corona Crisis: In talks with Chief Ministers, the Prime Minister said, it is not right to think of getting out without masks
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमें देश के लोगों के जीवन को तो बचाना ही है साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को स्थिर भी करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट की वजह से पहले की तुलना में अब दुनिया के अन्य देश बाकी देशों का साथ ज्यादा चाहते हैं। अनलॉक-1 के लागू होने के बाद अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला बड़ा भाषण था।
कोरोना संकट से निपटने के लिए किए जा रहे पीपीई किट के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजाना अब देश में तीन लाख पीपीई किट बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर ही सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री खड़ी कर दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी ग्रोथ को जल्द वापस पा लेगा। वी विल गेट अवर ग्रोथ बैक। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच 74 करोड़ लोगों के घर राशन पहुंचाया गया है। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने गरीबों को आठ करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडरों को उनके घरों तक फ्री में पहुंचाया है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टरों के कर्मचारियों के खातों में ईपीएफ में सहायता की है।
पीएम मोदी ने कहा कि किसान अब अपनी शर्तों पर किसी भी राज्य में फसल को बेच सकता है। अब इलेक्ट्रोनिक ट्रेडिंग के जरिए से फसल को बेचा जा सकता है। इससे कई नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। इसी तरह हमारे श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए लेबर रिफॉर्म भी किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा कि भारत को फिर से तेज विकास के पथ पर लाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच चीजें बहुत ज़रूरी हैं। ये पांच चीजें हैं- Intent, Inclusion, Investment, Infrastructure और Innovation।

Intent, Inclusion, Investment, Infrastructure and Innovation— these five things are important to speed up India's development and make it 'atmanirbhar'. You will get a glimpse of these in the bold decisions recently taken by us: PM Narendra Modi pic.twitter.com/vcZpx5BcEl

— ANI (@ANI) June 2, 2020

उन्होंने कहा कि एमएसएमई की परिभाषा स्पष्ट करने की मांग लंबे समय से उद्योग जगत कर रहा था, वो पूरी हो चुकी है। इससे एमएसएमई बिना किसी चिंता के आगे बढ़ पाएंगे और उनको स्टेट्स बनाए रखने के लिए दूसरे रास्तों पर चलने की ज़रूरत नहीं रहेगी।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले कई दिनों से देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि, अब पांचवें चरण में लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया गया है। देशव्यापी बंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा असर पड़ा है।

कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लिए अहम फैसले

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में किसानों, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र (एमएसएमई) और रेहड़ी लगाकर गुजर बसर करने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने रेहड़ी लगाने वालों को सस्ते ब्याज पर ऋण देने के लिए एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा योजना , पीएम स्व-निधि शुरू की। यह योजना उन्हें फिर से काम शुरू करने और अपनी आजीविका कमाने में सक्षम बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली फलवाले आदि सहित 50 लाख से अधिक लोगों को इस योजना से लाभ मिलने की संभावना है। शहरी स्थानीय निकाय इस योजना के कायान्र्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कॉर्पोरेट हॉस्पिटल की तरह मिलेंगी जिला अस्पताल में सुविधाएं, 10 करोड़ की लागत से होगा सुविधाओं का विस्तार
फिर एक ब्लास्ट की तैयारी में थे नक्सली, प्लान पर जवानों ने फेरा पानी…. पांच-पांच किलो के आठ आईईडी बरामद
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1894 नए कोरोना केस…. कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 60 हजार के पार
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया गया सैनिटाइजर, 3 अधिकारी निलंबित
कोविड के खिलाफ भिलाई इस्पात संयंत्र की तैयारी: मुख्य चिकित्सालय में 1000 क्यूबिक मीटर वेपोराइजर की स्थापना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले, पिछले 24 घंटों में सामने आए 45 नए मामले
Next Article ब्रेकिंग न्यूज: विष्णुदेव साय होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन ने दी सहमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?