ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!… चौथा टेस्ट ड्रा रहने पर बन रहा यह समीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!… चौथा टेस्ट ड्रा रहने पर बन रहा यह समीकरण

By Mohan Rao
Published: March 12, 2023
Share
भारतीय क्रिकेट टीम
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क(Shreekanchanpath). भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच चल रहा है। मैच का चौथा दिन है और टेस्ट मैच धीरे धीरे ड्रा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैन्स यह सोच रहे हैं क्या भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंच जाएगी।

भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मौजूदा रैंकिंग के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच ही होगा। मौजूदा टेस्ट मैच के नतीजों से रैंकिंग प्रभावित नहीं होगी लेकिन हां भारतीय टीम मैच जीतती है तो वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। रैंकिंग की तीसरी टीम श्रीलंका भी फाइनल दावेदार है लेकिन इसके लिए श्रीलंकाई टीम को बहुत बड़ा चमत्कार करना होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह है समीकरण
इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली थी। अब फाइनल के लिए दूसरी टीम की तलाश हो रही है। भारत के अलावा अभी इस रेस में श्रीलंका भी है, उसके लिए यह जगह भरना मुश्किल है। श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज भी काफी हदतक फाइनल का टिकट तय कर सकती है। भारतीय टीम अगर अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज करती है, तब उसका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा और उसे किसी के नतीजे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। अगर अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ होता है या फिर भारतीय टीम की हार होती है। तब टीम इंडिया को श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज़ के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

श्रीलंका के लिए क्यों है मुश्किल यहां जाने
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका टीम को इतिहास रचना होगा। श्रीलंका अगर न्यूजीलैंड को 2-0 से हराता है और इधर अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ या भारत की हार होती है, तभी श्रीलंका फाइनल में पहुंच पाएगा। श्रीलंका अगर 1-0 से भी न्यूजीलैंड को हराता है, और इधर अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ या भारत की हार होती है, तब भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है। श्रीलंका व न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट में अंतिम दिन न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ़ रही है। यदि यह टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ड्रा भी कराती है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड को उसकी ही जमीन पर 2-0 से हराना होगा जो कि काफी मुश्किल लगता है।

बजट से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन…. पार्ट्स पर घटा आयात शुल्क
CG News : मुरुम के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा
पीएचई विभाग की बड़ी कार्रवाई…. जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, हटाए पर गए ईई
बढ़ेगी आसमान में भारत की ताकत: अगले हफ्ते चार और राफेल विमान आएंगे… भारतीय वायुसेना के पास 20 हो जाएगी राफेल की संख्या
बढ़ा हादसा टला : दल्लीराजहरा-अंतागढ़ पैसेंजर पेड़ से टकराई, लोको पायलट घायल…. यात्री सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस मैजिक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, घर लौट रहा था युवक और हुआ हादसे का शिकार
Next Article विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट करियर का 28 वां शतक, 400 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?