ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के खिलाफ भारत को मिल रहा इन देशों का साथ, ड्रैगन को चौतरफा घेरने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन के खिलाफ भारत को मिल रहा इन देशों का साथ, ड्रैगन को चौतरफा घेरने की तैयारी

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने चीन को चौतरफा घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत उन देशों को साथ लाने जा रहा है जिनसे चीन का किसी न किसी बात को लेकर मतभेद है। भारत चीन की विस्तारवादी नीति से परेशान देशों के साथ मिलकर हिंद महासागर छेत्र में समुद्री सुरक्षा गठजोड़ को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएगा।  
भारत की कोशिश है कि दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में समान विचारधारा वाले देशों का गठजोड़ बनाया जाए। इनमें उन देशों को शामिल किया जा सकता है जो किसी न किसी रूप में चीन की अतिक्रमण नीति से परेशान हैं। क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान) में इसको लेकर विमर्श जारी है। 
सूत्रों का कहना है कि भारत धरती से लेकर आकाश तक अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क है। वहीं, चीन की ओर से कोविड संक्रमण के बीच दिखाई गई आक्रामकता ने दुनिया के कई देशों को एक दूसरे के करीब ला दिया है। ये सभी देश चाहते हैं कि विस्तारवाद के खिलाफ एकजुट होकर काम करें।
भारत की कूटनीतिक पहल और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ अन्य देशों के सक्रियता का असर है कि चीन के खिलाफ वैश्विक घेराबंदी तेज हो गई है। कोविड संक्रमण के बीच चीन के गैर जिम्मेदाराना रुख ने कई देशों को नाराज किया है। चीन पर कोविड मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा है।
भारत ने अपनी पुरानी नीति से इतर चीन के खिलाफ कूटनीतिक पहल को तेज किया है। सूत्रों ने कहा कि चीन की कार्रवाई और गलवां की घटना ने भारत और चीन के रिश्तों में गहरी खाई पैदा कर दी है और भारत किसी भी स्तर पर तैयारियों को लेकर चूक नहीं चाहता।

Contents
  • इन देशों की ऐसी है प्रतिक्रिया
    • अमेरिका
    • फ्रांस
    • जापान
    • ऑस्ट्रेलिया
    • दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश

इन देशों की ऐसी है प्रतिक्रिया

अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर चीन पहले से ही है। वो पहले ही चीन पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगा चुके है। इसके अलावा अमेरिका ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि एलएसी पर विवाद के लिए चीन पूरी तरह जिम्मेदार है।

फ्रांस

फ्रांस के रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह को चि_ी लिखकर भारतीय जवानों की शहादत पर दुख जताया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने लिखा था ये सैनिकों, उनके परिवारों और राष्ट्र के खिलाफ एक कठिन आघात था। इस कठिन हालात में, मैं फ्रांसीसी सेना के साथ अपना समर्थन को व्यक्त करना चाहती हूं। फ्रांस की सेना आपके साथ खड़ी है।

जापान

जापान ने भी भारत का समर्थन किया है। जापान ने कहा कि वो नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने वाली किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है। जापान के भारत में राजदूत सतोषी सुजूकी ने भारतीय विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘भारत सरकार के शांतिपूर्व समाधान के प्रयासों की मैं तारीफ करता हूं। जापान आशा करता है कि इस विवाद का शांतिपूर्वक समाधान होगा।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन में बढ़ते तनाव के बीच वो अपने सैन्य खर्चों का बजट बढ़ाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि वो अगले 10 साल में सेना का बजट 270 अरब ऑस्ट्रेलियन डॉलर करेंगे।

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों (आसियान) के नेताओं ने दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है। सदस्य देशों के नेताओं ने कहा कि 1982 में हुई संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के आधार पर दक्षिण चीन सागर में संप्रभुता का निर्धारण किया जाना चाहिए।

बजट-2022 : वित्त मंत्री का ऐलान, अगले तीन सालों में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी
दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा, कल से नहीं चलेगी मेट्रो, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान
बड़ी खबर: भिलाई के कैंप क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश भर में पांच नए केस, छत्तीसगढ़ में 321 हुए सक्रिय मरीज
Bhilai : सरकारी स्कूल में घुसे चोर, लैपटॉप व कंप्यूटर सहित कई सामान पार… जांच में जुटी पुलिस
क्रिकेट किटबैग से गांजे की तस्करी, भारी भरकम लगेज के साथ सफर…. रेलवे की टास्क टीम ने ऐसे पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्षिण चीन सागर में चीन की हेकड़ी निकालने को तैयार है अमेरिका दक्षिण चीन सागर में चीन की हेकड़ी निकालने को तैयार है अमेरिका
Next Article On the budget, MLA Devendra Yadav said - Provision for all classes from women महापौर देवेन्द्र यादव की पहल: शहर के विकास के लिए स्वीकृत कराए 59.71 करोड़ रुपए, जाने इस राशि से क्या क्या होंगे कार्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?