ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को मिली पहली महिला विश्वकप ट्राफी, अंडर-19 महिला टीम ने रच दिया इतिहास… BCCI देगा 5 करोड़ रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

भारत को मिली पहली महिला विश्वकप ट्राफी, अंडर-19 महिला टीम ने रच दिया इतिहास… BCCI देगा 5 करोड़ रुपए

By Mohan Rao
Published: January 30, 2023
Share
भारत को मिली पहली महिला विश्वकप ट्राफी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। ICC वुमेन्स अंडर-19 टी-20 विश्वकप में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर विश्वकप ट्राफी पर कब्जा किया। भारत की इस जीत से बीसीसीआई गदगद है और उसने टीम को 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है।  भारतीय टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। कप्तान शेफाली वर्मा ने फ्रंट से टीम को लीड किया तो वहीं श्वेता सेहरावत ने बल्ले से धमाकेदार खेल दिखाया।

भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पहले बल्लीबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। 69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। फाइनल में 6 रन देकर 2 विकेट लेने वालीं टिटास साधू को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 293 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी चटकाए।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहली बार ही विमेंस का अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित कराया है। 20 ओवर फॉर्मेट में हुए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहली चैंपियन बनी। इंडिया विमेंस टीम किसी भी लेवल पर पहली ही बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। पुरुषों की अंडर-19 भारतीय टीम भी मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है। टूर्नामेंट जीतने पर BCCI ने विमेंस क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। यही नहीं BCCI सचिव जय शाह ने कप्तान शेफाली वर्मा सिहत पूरी टीम को भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का अंतिम टी-20 मैच देखने के लिए अहमदाबाद आमंत्रित किया है।

बसपा को बड़ा झटका, 6 विधायक सपा में शामिल, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार
कोरोना का कहर: देश में एक लाख तो प्रदेश में एक हजार के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा
AICC के ऑनलाइन कैम्पेन #SpeakUpForDemocracy में शामिल हुए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा, अगले सत्र में विधेयक लाएगी शिवराज सरकार
Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी दफ्तर में अनन्या से चार घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर से बुलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच दिन में 550 करोड़ का कलेक्शन, पठान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही… संडे को भी ताबड़तोड़ रही फिल्म की कमाई
Next Article अग्निवीर भर्ती में सफल हुए भिलाई मरोदा एथलेटिक्स क्लब के 8 छात्र, बनेंगे भारतीय सेना का हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?