ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत चौथी बार बना एशियन चैंपियन, 1-3 से पिछड़ते हुए दर्ज की मलेशिया पर जीत… पीएम मोदी ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

भारत चौथी बार बना एशियन चैंपियन, 1-3 से पिछड़ते हुए दर्ज की मलेशिया पर जीत… पीएम मोदी ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: August 13, 2023
Share
भारतीय हॉकी टीम
SHARE

चेन्नई। भारतीय हॉकी टीम  चौथी बार एशियन चैंपियंस बनी है। शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताबी मुकाबले में मलयेशिया 4-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया। भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी है।

इस खिताबी जीत के साथ ही भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

3-1 से पीछे थी भारतीय टीम
हाफटाइम तक मलयेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। इसके बाद मलयेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलयेशिया को बराबरी कराई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया। इस बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक मिनट के अंदर दो गोल दाग भारतीय टीम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया और टीम इंडिया चैंपियन बनी।

जांजगीर में जनादेश परब : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय करेंगे विशाल आमसभा को सम्बोधित
1 से 21 नवंबर तक धान खरीदी की रफ्तार रही धीमी, कर्जमाफी की उम्मीद बनी वजह
तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पिता के दोस्त ने की दरिंदगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं जा सकेंगी यात्री ट्रेनें, 100 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित….. रेलवे ने बताई यह वजह
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्यपथ पर दिखेगी जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में पकड़ाया फर्जी टीटी : सब्जी ट्रेवलिंग का किराया बचाने रची साजिश, यात्री की सूझबूझ से आया पकड़ में
Next Article CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात, सड़के काटी और बैनर लगाकर किया सड़क मरम्मत का विरोध

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?