ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 75 तक पहुंचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 75 तक पहुंचा

By @dmin
Published: April 2, 2020
Share
SHARE

महामारी ने शहर के 6 नए इलाकों में दस्तक दी
भोपाल  । इंदौर में बुधवार देर रात 12 नए कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह इंदौर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 तक पहुंच गई है।12 नए मरीज मिले हैं जिनमें से 8 गंभीर हैं। इसके साथ ही महामारी ने शहर के 6 नए इलाकों में दस्तक दे दी है। इससे चिंता और बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार तंजीम नगर के तीन पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले इसी इलाके से एक ही परिवार के 9 सदस्य पॉजिटिव मिले थे। इसके अलावा चंदन नगर से 80 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह अब तक की सबसे उम्रदराज पॉजिटव महिला है। खजराना और स्नेहलतागंज से 38 वर्षीय पुरुष और 53 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। उधर इंदौर के टाटपट्टी बाखल में बुधवार को स्क्रीनिंग करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। कुछ दिन पूर्व रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इस तरह की घटना हुई थी। बुधवार को डॉक्टर, नर्स और आशा कार्यकर्ताओं का दल कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए क्षेत्र में पहुंचा था। पथराव के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए टाटपट्टी बाखल की गली में करीब सौ लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। गली की ओर से फेंके गए पत्थर बियाबानी की मेन रोड तक पहुंच गए। इस पर बियाबानी की ओर से दूसरे गुट के लोग भी विरोध में सामने की ओर जमा होने लगे। घबराए लोगों ने वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को रोक कर स्थिति संभालने की अपील की। पुलिसकर्मी भी यह कहते हुए निकल गए कि इतने भीड़ में हम अकेले क्या कर लेंगे। करीब 20 मिनट बाद पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं। जमा लोगों से पुलिस ने बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। बाद में क्षेत्रीय लोगों की मध्यस्थता से मामला शांत किया गया।

वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!
भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं
Big Breaking: जेल सुप्रीरिटेंडेंट सस्पेंड, मंत्री को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, जांच एजेंसी ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज
छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में पटाखों की बिक्री पर लगेगी रोक? NGT ने फैसला रखा सुरक्षित
सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य
Next Article तबलीगी जमात से लौटे 16 की पहचान कर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?