ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs NZ: अक्षर पटेल की फिरकी के आगे नाचे कीवी बल्लेबाज, इस मामले में निकले सबसे आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IND vs NZ: अक्षर पटेल की फिरकी के आगे नाचे कीवी बल्लेबाज, इस मामले में निकले सबसे आगे

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
IND vs NZ: अक्षर पटेल की फिरकी के आगे नाचे कीवी बल्लेबाज, इस मामले में निकले सबसे आगे
IND vs NZ: अक्षर पटेल की फिरकी के आगे नाचे कीवी बल्लेबाज, इस मामले में निकले सबसे आगे
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की फिरकी का जमकर जादू देखने को मिला। इस मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पिछड़ती नजर आ रही थी, लेकिन मैच के तीसरे दिन अक्षर की अगुवाई में स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिसके दम पर टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की। अक्षर ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जैसे ही टिम साउदी को क्लीन बोल्ड किया, वैसे ही उन्होंने इस पारी में उन्होंने अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। उनके लिए यह फाइव विकेट हॉल बेहद स्पेशल है।

Test Fifers in 2021

5 – Axar Patel*
5 – All Other Indians#INDvsNZ

— CricBeat (@Cric_beat) November 27, 2021

ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अक्षर का इस साल का पांचवां फाइव विकेट हॉल है। उनके अलावा इस साल सभी भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर ही पांच बार एक पारी में पांच विकेट झटके हैं। अक्षर इस तरह इस साल एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में सभी भारतीय गेंदबाजों से आगे निकल गए हैं। अक्षर ने कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन दोपहर के सेशन में तीन विकेट चटकाए, जिससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। अक्षर ने दूसरी नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स और टॉम लाथम को आउट किया। उन्होंने 11 ओवर के स्पेल में केवल 14 रन दिए। इससे पहले न्यूजीलैंड 214 रन पर दो विकेट की अच्छी स्थिति में था, लेकिन 227 के स्कोर तक आते-आते उसके पांच विकेट गिर गए।

मेहमान टीम इस सेशन में 32.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर केवल 52 रन ही बना सकी। अक्षर और आर अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी शानदार गेंदबाजी की। जडेजा ने रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। इस पारी में अब तक न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों के बल्ले से ही अच्छे रन निकले हैं। जहां टॉस लाथम 282 गेंदों पर 95 रन बनाकर आउट हुए, वहीं उनके जोड़ीदार विल यंग 214 गेंदों पर 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 151 रनों की पार्टनरशिप हुई।

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में खुले खुशहाली के नये दरवाजे…. वन अधिकार पत्र वितरण व वनोपज संग्रहण दर में बढ़ोतरी से आ रहा है बदलाव
पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप
राजिम मेला को मिलेगा नया रूप : विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल, 20 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने कहा केंद्र के पास 26 नवंबर तक का वक्त, इसके बाद गांव छोड़कर दिल्ली के चारों बॉर्डर पहुंचेंगे किसान
नपा के निर्णय को कलेक्टर ने दिया झटका, छत्तीसगढ़ के इस जिले में BPCL की गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक और कीर्तिमान: 'समावेशी विकास' में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
Next Article सरकार ने किया सेंट्रल विस्टा ओवरसाइट कमेटी का गठन, दो साल का होगा कार्यकाल सरकार ने किया सेंट्रल विस्टा ओवरसाइट कमेटी का गठन, दो साल का होगा कार्यकाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?