ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज, स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज, स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

By Om Prakash Verma
Published: November 26, 2023
Share
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज, स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज, स्पिनर्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। युवा गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भारतीय टीम रविवर को तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था।

तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिनर रवि बिश्नोई को आईपीएल में खासकर भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है और उनसे दूसरे टी-20 में बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी। शनिवार को हुई यहां बारिश हुई थी और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी मैच पर बारिश का साया रहेगा। पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते अंतिम एकादश में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

गुगली से बिश्नोई को बढऩा होगा आगे
स्पिनर बिश्नोई को समझना होगा कि वह सिर्फ गुगली पर निर्भर नहीं रह सकते और उन्हें इसे आगे बढऩा होगा। मेहमान टीम के बल्लेबाज उनकी गुगली को भांप लेते हैं। उन्हें इसमें बदलाव करना होगा। हाल ही में वनडे विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध ने नेट पर शीर्ष खिलाडिय़ों को देखा है, लेकिन उनकी गेंदबाजी में कुछ नयापन नजर नहीं आया।

सूर्यकुमार, ईशान और रिंकू पर निर्भर बल्लेबाजी
पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और फिनिशर रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी। दूसरे टी-20 में भी तीनों पर बल्लेबाजी निर्भर रहेगी। हालांकि, पहले मैच में रन आउट हुए गायकवाड़ और तिलक भी अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

जाम्पा को मिल सकता है मौका
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने शतक लगाकर टी-20 विश्व कप के लिए तैयारी पुख्ता की। स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत के लिए भेजने का फैसला सटीक नहीं रहा। उन्होंने 41 गेंद में 52 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी पारी सहज नहीं रही। गेंदबाजों में जेसन बेहरनडोर्फ को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा। ऐसे में लेग स्पिनर एडम जाम्पा को तनवीर संघा की जगह उतारा जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वेरिएंट्स का किया नामकरण, भारत में मिले वायरस को ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’ नाम दिया
सीएम के गृह ग्राम के लोगों ने बताया कैसा है साय का व्यक्तित्व, 500 से ज्यादा लोग पहुंचे बधाई देने
Gustakhi Maaf: धर्मांतरण रोकना भी असंवैधानिक
रायपुर हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत, सीएम बघेल ने जताया दुख
अभ्यास के दौरान कटी जवान की अंगुली, सेना ने महज नौ मिनट में ऐसे पहुंचाया अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 43 # 26 November 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?