ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी

By @dmin
Published: December 25, 2020
Share
फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी) | कोरोना महामारी के बीच अमेरिका में फाइज़र कंपनी के बनाए टीके को आनन-फानन में इस्तेमाल की मंजूरी मिली। हालांकि, फाइज़र का टीका एक बुरी खबर लेकर आया है। इसे लगाने वाले लोगों में एलर्जी की समस्या उम्मीद से ज्यादा आ रही है। अमेरिका में 30 करोड़ लोगों तक कोरोना वैक्सीन का टीका पहुंचाने वाले अभियान के ‘ऑपरेशन वॉर्प स्पीड’ के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर डॉक्टर मॉन्सेफ ने यह जानकारी दी है। डॉक्टर मॉन्सेफ ने बताया है कि फाइज़र-बायोनटेक की बनाई कोरोना वैक्सीन से लोगों में एलर्जी की समस्या देखी जा रही है जो कि उम्मीद से ज्यादा है। इस वैक्सीन से कुल आठ लोगों में एलर्जी की समस्या देखी गई है। इनमें से छह अमेरिकी हैं और दो यूके के हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने फाइज़र के साथ कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ अतिरिक्त खुराक मुहैया करवाने के लिए डील की है। उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ वैक्सीन निर्माताओं के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहा था कि वे अत्यधिक एलर्जिक लोगों में ट्रायल करने का सोचें, खासतौर पर एपि-पेन ऐंटी-एलर्जिक दवा लेने वालों में। यूके में मेडिसिन ऐंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी (MHRA) ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को कहा था कि जिन लोगों को ज्यादा एलर्जी की समस्या रही है वे फाइज़र-बायोनटेक वैक्सीन न लें। अमेरिकी FDA ने भी ऐसी ही एडवाइजरी जारी की है। 

एलर्जी की वजह क्या है?
फिलहाल एलर्जी के कारणों में सबसे ऊपर पॉलीइथाइलीन ग्लाइकॉल  (पीईजी) कंपाउंड को माना जा रहा है, जो वैक्सीन के मुख्य अंश मेसेंजर RNA (mRNA) में मौजूद है। फाइज़र-बायोनटेक और मॉडर्ना की वैक्सीन में मौजूद पीईजी का इस्तेमाल इससे पहले कभी किसी वैक्सीन में नहीं किया गया है। हालांकि, यह कुछ दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इसी महीने अमेरिका में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले सामने आने के बाद आनन-फानन में खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को अपनी मंजूरी दी गई थी। वैक्सीन एडवाइजरी समूह ने फैसला किया था कि फाइज़र का टीका 16 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में सुरक्षित है। फाइज़र ने दावा किया था कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन 95 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावी है।

रेलवे ने रद्द की हैदराबाद रूट की सभी ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट भी बदला…. यात्रा करने से देख लें पूरी सूची
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025 : बस्तर में निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित
प्रगति यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, चंद्र शेखर आजाद नगर में चली प्रगति यात्रा
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग… प्रदेश के युवा बनेंगे आंत्रप्रेन्योर
देश में बनेंगे 22 ग्रीन एक्सप्रेसवे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mohammad about party subjects in Gujarat Shahid गुजरात मे पार्टी के विषयों को लेकर मो. शाहिद मिले हार्दिक पटेल से… पुस्तक भेंट कर किया सम्मान
Next Article दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल दिल्ली के युवक के सीने में धड़क रहा वड़ोदरा की युवती का दिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?