ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, प्रदेश की करीब 25 प्रतिशत आबादी तक पहुंचा टीका…. पिछले पांच दिनों में ही 7.71 लाख लोगों का टीकाकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, प्रदेश की करीब 25 प्रतिशत आबादी तक पहुंचा टीका…. पिछले पांच दिनों में ही 7.71 लाख लोगों का टीकाकरण

By @dmin
Published: June 26, 2021
Share
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इसकी रोकथाम के लिए सभी आयु वर्ग के टीकाकरण का काम जोरों पर है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से दो-दो लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों में सात लाख 70 हजार 804 नागरिकों को टीका लगाया गया है। राज्य में 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को एक लाख नौ हजार 353, 23 जून को एक लाख 58 हजार 472, 24 जून को दो लाख दस हजार 034 और 25 जून को दो लाख एक हजार 773 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
पहली और दूसरी डोज को मिलाकर प्रदेश में अब तक (25 जून तक) 84 लाख 78 हजार टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश की करीब 25 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ इस मामले में देश के कई बड़े राज्यों से आगे है। बिहार, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडि़शा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की तुलना में छत्तीसगढ़ में टीकाकरण का कवरेज ज्यादा है। देश में टीकाकरण का राष्ट्रीय औसत 19 प्रतिशत है।
प्रदेश में तीन लाख आठ हजार स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 15 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 46 लाख 53 हजार नागरिकों और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 18 लाख 44 हजार 248 युवाओं को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 37 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख आठ हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के आठ लाख 55 हजार तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 56 हजार 631 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी 13 लाख 51 हजार 676 टीके उपलब्ध हैं। इनमें नौ लाख टीके कोविशील्ड के और साढ़े चार लाख से अधिक टीके कोवैक्सीन के हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। 25 जून की स्थिति में संक्रमण की दर और गिरकर मात्र 1.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च के आखिरी सप्ताह में प्रदेश की पॉजिविटी दर 8.5 प्रतिशत, अप्रैल में 30 प्रतिशत तथा मई के अंतिम सप्ताह में 4 प्रतिशत थी। चालू जून माह में अब तक औसत पॉजिविटी दर 1.2 प्रतिशत रही है। प्रदेश की रिकवरी दर अभी 98 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है।
कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक प्रदेश में नौ लाख 72 हजार 372 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से आठ लाख छह हजार 983 मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहकर और एक लाख 65 हजार 389 मरीजों ने कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में इलाज कराकर कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अभी कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या केवल 6889 है।

सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत
Big Breaking: ACB की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड कर्मी से 40 हजार रिश्वत लेते पशु चिकित्सा विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार
एलएसी पर निगरानी तेज, लेह के आसमान में चक्कर काटते दिखे वायु सेना के विमान
कवर्धा में बड़ा हादसा : बैलेंस बिगडऩे से 60 फीट की गहराई में गिरा बोरवेल ट्रक, 3 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 253 # 26 june 2021
Next Article Complaint of negligence in the road cementation work of the mission मिशन के सड़क सीमेंटीकरण कार्य में लापरवाही की शिकायत… विधायक वोरा ने गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी को सौंपा कांक्रीट का सैंपल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?