ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में 10 से ज्यादा आढ़तियों के घर आयकर छापे, कैप्टन बोले- इससे और बढ़ेगा केंद्र के खिलाफ गुस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में 10 से ज्यादा आढ़तियों के घर आयकर छापे, कैप्टन बोले- इससे और बढ़ेगा केंद्र के खिलाफ गुस्सा

By @dmin
Published: December 20, 2020
Share
पंजाब में 10 से ज्यादा आढ़तियों के घर आयकर छापे, कैप्टन बोले- इससे और बढ़ेगा केंद्र के खिलाफ गुस्सा
पंजाब में 10 से ज्यादा आढ़तियों के घर आयकर छापे, कैप्टन बोले- इससे और बढ़ेगा केंद्र के खिलाफ गुस्सा
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। आयकर विभाग ने रविवार को पंजाब के 10 से ज्यादा आढ़तियों के ठिकानों पर दबिश दी है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी आलोचना की और कहा कि यह आंदोलनकारी किसानों की हिमायत कर रहे आढ़तियों को डराने-धमकाने की केंद्र की चाल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसे घृणित तरीके से केंद्र के खिलाफ लोगों के गुस्से में और बढ़ोतरी होगी।

कैप्टन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केंद्र की तरफ से पंजाब के कुछ आढ़तियों के खिलाफ आयकर छापे सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं, ताकि आढ़तियों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और आजादी से रोकने के लिए दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी दमनकारी नीतियां सत्ताधारी भाजपा को उलटी पड़ेंगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसानों को मनाने, गुमराह करने और बांटने में असफल रहने के बाद केंद्र सरकार ने अब संघर्ष को कमजोर करने के लिए आढ़तियों को निशाना बनाना शुरू किया है, जो पहले ही दिन से पूरी सक्रियता से किसानों के आंदोलन की हिमायत कर रहे हैं।

सीआरपीएफ को साथ लेकर डाले गए आयकर छापे
कैप्टन ने कहा कि पंजाब के कई बड़े आढ़तियों के ठिकानों पर नोटिस जारी करने के सिर्फ चार दिनों में ही यह कार्रवाई हुई, जबकि उनके नोटिस के जवाब का भी इंतजार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी सूचना या भरोसे में नहीं लिया गया, जो आम विधि होती है। आईटी टीमों की दबिश के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ की सहायता ली गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि यह बदलाखोरी की राजनीति का मामला नहीं है तो फिर क्या है।

इन आढ़तियों के घरों पर रात में हुई कार्रवाई
सीआरपीएफ की दो बसें भरकर जवानों के साथ रातभर जिन आढ़तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, उनमें विजय कालड़ा (प्रधान पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन), पवन कुमार गोयल (प्रधान समाना मंडी), जसविंदर सिंह राणा (पटियाला जिला प्रधान), मंजिंदर सिंह वालिया (प्रधान नवांशहर), हरदीप सिंह लड्डा (प्रधान राजपुरा), करतार सिंह और अमरीक सिंह (आढ़तिया राजपुरा) शामिल हैं। पंजाब के कुल 14 आढ़तियों को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिले हैं।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान की दुकान, होटल पर आयकर विभाग का छापा
आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार रात नवांशहर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनजिंदर वालिया के व्यावसायिक कार्यालयों, दुकान व होटल पर छापा मारा। टीम उनके घर भी गई और वालिया को अपने साथ लिया। मामले में मनजिंदर वालिया ने कहा कि मैं आयकर विभाग टीम के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं।

बीसीसीआई स्थगित कर सकता है आईपीएल 2021 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन
Railway News : बिल्हा- दगोरी सेक्शन भी अब ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली से लैस, ट्रेनों को मिल रही गति
सियासत: विपक्ष का चेहरा बनने की तैयारी में टीएमसी, कांग्रेस की बैठक से बनाई दूरी
बस्तर कमिश्नर और आई जी नक्सल मोर्चा पर तैनात जवानों को मास्क एवं स्वास्थ्य किट किए वितरित
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 31 दिसम्बर 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गहराता जा रहा है सियासी संकट, प्रधानमंत्री ओली के सदन भंग करने की सिफारिश को उनकी ही पार्टी ने बताया गलत गहराता जा रहा है सियासी संकट, प्रधानमंत्री ओली के सदन भंग करने की सिफारिश को उनकी ही पार्टी ने बताया गलत
Next Article श्रीकंचनपथ 68 # 20 december 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?