ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पार्सले को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पार्सले को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे…

By Sonu Sahu
Published: November 19, 2022
Share
SHARE

पार्सले एक तरह का हर्ब है, जो पत्तेदार धनिये की तरह दिखता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल विदेशी व्यंजनों में किया जाता है। यह हर्ब फाइबर, विटामिन- ए, विटामिन- सी, विटामिन- के, फोलिक एसिड, पोटेशियम, फ्लेवोनोइड्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यही कारण है कि इस हर्ब को डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है। आइए आज हम आपको पार्सले का सेवन करने से मिलने वाले पांच प्रमुख फायदों के बारे में बताते हैं।

Contents
  • ब्लड शुगर को कर सकता है नियंत्रित
  • कैंसर से सुरक्षित रखने में है सहायक
  • हृदय के लिए है लाभदायक
  • पाचन के लिए है बढिय़ा
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को दे सकती है बढ़ावा

ब्लड शुगर को कर सकता है नियंत्रित

अगर आपका ब्लड शुगर अक्सर हाई रहता है तो पार्सले का सेवन इसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। पार्सले में मिरिस्टिसिन नामक एक एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। यह इंसुलिन और सूजन को भी कम कर सकता है। इस आधार पर मधुमेह रोगियों के लिए अपनी डाइट में पार्सले को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर से सुरक्षित रखने में है सहायक

कई अध्ययनों के मुताबिक, पार्सले में मौजूद एंटी-कैंसर प्रभाव कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है जो एक कारगर एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर स्तन कैंसर समेत कई तरह के कैंसर को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में पार्सले को शामिल करें।

हृदय के लिए है लाभदायक

पार्सले में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर समेत हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय रोग से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार, पार्सले में फोलेट, विटामिन- ए और विटामिन- के होमोसिस्टीन के निर्माण को रोकता है। होमोसिस्टीन एक यौगिक है, जो धमनियों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है और कई हृदय संबंधित समस्याओं की वजह बन सकता है।

पाचन के लिए है बढिय़ा

पार्सले का सेवन पाचन क्रिया के लिए भी लाभदायक हो सकता है। यह हर्ब पाचन और गैस्ट्रोएन्टराइटिस से जुड़े विकारों के इलाज में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें उच्च फाइबर मौजूद होता है। इसके अतिरिक्त यह पेट की ऐंठन, दर्द, दस्त, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। यह स्वास्थ्यवर्धक हर्ब आंतों की मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद कर सकती है, जिससे उचित पाचन को बढ़ावा मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को दे सकती है बढ़ावा

पार्सले में मौजूद जरूरी विटामिन्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में काफी मदद कर सकते हैं। इसमें सेलेनियम और विटामिन- सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो टी-कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह विटामिन ऊर्जा मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा यह हर्ब वजन घटाने में भी सहायक साबित हो सकती है।

परिवन मंत्रालय का बड़ा आदेश, वाहनों में ये चीज लगाना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई
पैकिंग के समय सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में धमाका, नौ लोगों की हुई मौत
CG News : बलौदाबाजार में महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग, सरकार ने की ड्राइवर की सेवा समाप्त
अवैध कचरा भंडारण से मवेशियों की जान खतरे में
सेक्टर एरिया और बोरिया गेट के आस-पास के क्षेत्रों में कोटपा के तहत दुकानों में की गई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जान्हवी कपूर का नया अवतार, बोल्ड गाउन में दिखाया परफेक्ट फिगर
Next Article छत्तीसगढ़ में पहली बार शादीशुदा महिलाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इस सेक्टर में मिलेगा काम करने का मौका छत्तीसगढ़ में पहली बार शादीशुदा महिलाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इस सेक्टर में मिलेगा काम करने का मौका

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?