ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ…

By Sonu Sahu
Published: December 27, 2022
Share
SHARE

आजकल मार्केट में कई फ्लेवर्स में योगर्ट मौजूद हैं, लेकिन फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए ग्रीक योगर्ट लोकप्रिय विकल्प है। इसका कारण है कि इसमें लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपकी दैनिक प्रोटीन आवश्यकता के 22 प्रतिशत के बराबर होता है। इसके अलावा, यह कम सोडियम, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सकते हैं।

Contents
  • पाचन के लिए है लाभदायक
  • हड्डियों को मजबूती देने में सहायक
  • अवसाद से मिल सकता है छुटकारा
  • हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक
  • ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित

पाचन के लिए है लाभदायक

ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे पाचन के लिए आदर्श बनाती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोबायोटिक्स कब्ज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को शांत रखने में भी सहायक है। ग्रीक योगर्ट का सेवन एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रो इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (त्रश्वक्रष्ठ) से बचाने और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।

हड्डियों को मजबूती देने में सहायक

ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को भी फायदा होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने ग्रीक योगर्ट का सेवन किया, उनमें कूल्हे की हड्डी का घनत्व बढ़ा और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हुआ। दरअसल, ग्रीक योगर्ट हड्डियों को मजबूती देने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

अवसाद से मिल सकता है छुटकारा

अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स अवसाद से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि आंत में लैक्टोबैसिलस (प्रोबायोटिक बैक्टीरिया) की मात्रा कियूरेनिन में रक्त स्तर को प्रभावित करती है, जो एक मेटाबोलाइट है और अवसाद का कारण बनता है। ऐसे में ग्रीक योगर्ट का सेवन मेटाबोलाइट के प्रभाव को कम करके अवसाद से छुटकारा दिला सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक

ग्रीक योगर्ट हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित

ग्रीक योगर्ट कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायेदमंद बनाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

पत्रकार देवेन्द्र बघेल नागपुर में महर्षि नारदमुनी अवार्ड से सम्मानित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ की टीम ने की सौजन्य मुलाकात
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 78 लाख टन होगी धान खरीदी, केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, किसानों को मिलेगा लाभ
Breaking news : ऑनलाइन सट्टा कारोबार खिलाफ दुर्ग पुलिस का एक्शन, महादेव बुक व बीबीबी बेट के 18 सटोरिए पकड़ाए
लॉकडाउन में लघु व मध्यम व्यावसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार… सीजी चेम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिख की राहत की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 74 # 27 December 2022
Next Article आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण: 12 वाद्ययंत्रों का 60 लोगो को दिया जायेगा प्रशिक्षण…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?