ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डार्क चॉकलेट को डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

डार्क चॉकलेट को डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

By Sonu Sahu
Published: January 7, 2023
Share
SHARE

डार्क चॉकलेट स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट का बड़ा स्रोत भी है। कई शोध में सामने आया है कि डार्क चॉकलेट का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह त्वचा से लेकर हृदय के लिए भी बहुत लाभदायक है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि डॉर्क चॉकलेट के सेवन से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Contents
  • वजन घटाने में है मददगार
  • हृदय रोगों से दूर रखने में सहायक
  • मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में भी मददगार
  • कैंसर का खतरा कम करने में प्रभावी
  • मधुमेह को नियंत्रित करने में है कारगर

वजन घटाने में है मददगार

शोध बताते हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। यह वसा और काब्र्स के जमाव को कम करती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों की क्रेविंग भी खत्म होने लगती हैं। इस तरह से डार्क चॉकलेट वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। बता दें कि 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में लगभग 600 कैलोरी होती है, जो शरीर के लिए पर्याप्त है।

हृदय रोगों से दूर रखने में सहायक

रोजाना 70 प्रतिशत कोको से बनी डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करने से खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩे में मदद मिलती है। इसी तरह यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकती है। बता दें कि खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का अधिक स्तर कई हृदय रोग का कारण बन सकते हैैैं।

मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में भी मददगार

एक अध्ययन के मुताबिक, 70 प्रतिशत कोको युक्त डार्क चॉकलेट का सेवन लोगों के व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोल्स मूड को बेहतर और बुजुर्गों में संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद कर सकते हैं। इसी तरह इसमें मौजूद एपिकैटेचिन नामक यौगिक स्ट्रोक का खतरा कम करने में बेहद प्रभावी होते हैं।

कैंसर का खतरा कम करने में प्रभावी

डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो शरीर के मुक्त कणों से लडऩे में मदद कर सकते हैं। ये मुक्त कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं के विकास को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन अच्छा रहता है।

मधुमेह को नियंत्रित करने में है कारगर

डार्क चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर होता है, जो मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर को कम करने और इसे सामान्य स्तर पर स्थिर रखने में मदद कर सकता है। कई अध्ययनों से पता चला कि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो भूख को कम करता है और ब्लड शुगर को एक सुरक्षित सीमा में बनाए रखता है।

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 165 हुई
सड़क चौड़ी करने हटेंगे बिजली के पोल, पेड़ों की भी छटाई
नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिखाया प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान
CG accident : मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, बाल कटाने दुकान जा रहे दोनों
फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण…. पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद हुआ बालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकबजनी का आरोपी पकड़ाया, सुपेला व स्मृति नगर में की थी लाखों की चोरी… दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
Next Article गदर 2 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की एनिमल से भिड़ेगी फिल्म…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?