ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : कुएं से शख्स को निकालने उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, पांच की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : कुएं से शख्स को निकालने उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, पांच की मौत

By Mohan Rao
Published: July 5, 2024
Share
SHARE

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक कुएं ने पांच लोगों का जीवन लील लिया है। दरअसल कुएं में गिरे एक शख्स को निकालने उतरे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कुएं में जहरीली गैस फैल गई जिसके कारण इन सभी की मौत होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में पिता व उसके दो बेटे व दो अन्य शामिल हैं। घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में रहने वाले रामचंद्र जायसवाल (60) घर के पीछे कुएं में गिरी लकड़ी निकालने गया। इस दौरान कुएं में  गैस रिसाव होने लगा और वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर रामचंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल (50 वर्ष) आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र (20) और जितेंद्र (25) भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश्वर चंद्रा (25) भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से वह भी बेहोश हो गया। इस हादसे मेंं पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान जिले के एसपी विवेक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे गए हैं। कुछ देर बाद सभी पांचाे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की आज घटना सुबह 7.30 बजे की है। पति रामचंद्र जायसवाल को कुएं में गिरने के बाद पत्नी ने बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। जहां एक एक कर कुएं में कई लोग उतरे, गैस रिसाव से उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सीएम साय ने जताया दुख
हादसे की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि जाांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे में 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दु:खद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
वेक्सीनेशन: 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का रजिस्ट्रेशन कल से, 1 मई से लगेंगे टीके
आयुष्मान व  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में क्लेम की राशि भुगतान की अब हर तीन माह में होगी समीक्षा
विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की जांच करेगी सीबीआई, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं ईशा रिखी, जिन पर आया बादशाह का दिल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : ऑटो व वैन चालकों द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन में लापरवाही, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना
Next Article अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान, मरीजों की अपने बच्चों समान देखभाल करे:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान, मरीजों की अपने बच्चों समान देखभाल करे:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?