ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन: गृहमंत्री ताम्रघ्वज साहू ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी सरकार की व्यवस्था की रीढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन: गृहमंत्री ताम्रघ्वज साहू ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी सरकार की व्यवस्था की रीढ़

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और खाद्य मंत्री अमरजील भगत ने संघ के प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से दिवंगत शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजति अर्पित की गई।
गृहमंत्री साहू ने राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार की व्यवस्था की रीढ़ होते है। जनहित में गुणवत्ता के साथ लगन और ईमानदारी से काम करना चाहिए। अधिकारी और कर्मचारी छत्तीसगढ़ के हित में काम कर प्रदेश को नई उंचाई तक पहुंचाए, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम हो। श्री साहू ने कहा कि कोरोना काल में सभी अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने पूरी लगन और समर्पण के साथ काम किया। परिणाम स्वरूप वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी को ज्यादा से ज्यादा जनहित में कार्य कर छत्तीसगढ़ को नई उंचाई तक ले जाना है। मंत्री साहू ने संघ की मांगों को मुख्यमंत्री को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।
स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि राज्य की पौने तीन करोड़ जनता और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए हम सबकों मिलकर काम करना है।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए राजपत्रित अधिकारी संघ मजबूत संगठन के रूप में स्थापित हो। सब की अपनी-अपनी प्रतिबद्धता और जवाबदेही होती हैं। निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों को निभाना चाहिए। कार्यक्रम को भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी नीलकंठ टेकाम, संघ के सरंक्षक सुभाष मिश्रा, अध्यक्ष एवं अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आज प्रदेश के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

CG News : धान का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त, 128 क्विंटल धान बरामद
सर्व ब्राह्मण महिला सखी मंडल द्वारा तीज मिलन का आयोजन… पारंपरिक गीतों, नृत्यों तथा अन्य कार्यक्रमों से जीता सभी का दिल
सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल
Breaking: थाना में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, दो महीने पहले इसी थाने में SI ने लगाई थी फांसी
छत्तीसगढ़ में कोरोना : 307 नए केस और दो की मौत, दुर्ग में सबसे ज्यादा केस… बीते 9 दिनों में 14 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्विटर इंडिया के चीफ को ॥ष्ट से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका ट्विटर इंडिया के चीफ को HC से राहत, गाजियाबाद पुलिस को एक्शन से रोका
Next Article The forest policy of the state of Chhattisgarh echoed on the world stage छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति की विश्व पटल पर गूंज…. लंदन डिजाइन प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण बने छत्तीसगढ़ के डिजाइन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?