ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठगड़ा बांध रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- राज्य की सभी प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन करने किया जाएगा कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ठगड़ा बांध रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- राज्य की सभी प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन करने किया जाएगा कार्य

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। दल्ली राजहरा रेलवे क्रॉसिंग पर आज ठगड़ा बांध रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के बनने से लोगों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्री साहू ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिले में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। अभी दुर्ग शहर के भीतर ही इतने बड़े पैमाने पर विकास के कार्य हो रहे हैं कि कोई 2 साल बाद यदि दुर्ग आए तो उसे अपने पुराने शहर को पहचानना मुश्किल हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि दुर्ग में प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। गुरुद्वारा चौक, वाय शेप ब्रिज, मालवीय चौक मिनीमाता चौक आदि का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हो रहा है। इसके साथ ही आंतरिक सड़कों को भी विकसित करने के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी अंडर ब्रिज या पुल की जरूरत है वहां इसे उपलब्ध कराया जा रहा है। रसमड़ा में अंडर ब्रिज स्वीकृत किया गया है। नगपुरा के लिए डायरेक्ट अप्रोच तैयार किया जा रहा है। श्री साहू ने इस मौके पर कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिले की और दुर्ग शहर की जरूरतों को समझा और उसके मुताबिक निर्णय लिए जिसके फलस्वरूप आज रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण हो सका है। श्री वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी सहृदयता से लगातार जिले में और शहर में निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है उन्होंने कहा कि 118 करोड रुपए की लागत से दुर्ग शहर में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इससे नेहरू नगर मिनीमाता चौक अंजोरा चौक तक 118 करोड रुपए की राशि से सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हो पाएगा। इसके अलावा सिकोला, कातुलबोड में अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है। श्री वोरा ने कहा कि शहर के नागरिकों की जरूरतों के मुताबिक हम सभी विकास योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इसमें लगातार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मार्गदर्शन मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण 17 महीनों में पूर्ण हुआ है इसमें एक 41 करोड रुपए की लागत आई है यह लगभग 1 किलोमीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 13 मीटर है इसमें 36 स्लैब हैं। लोकार्पण के अवसर पर महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जनभावनाओं के अनुरूप जल्द शुरू होंगे 60 वार्डों में मूलभूत विकास कार्य : अरुण वोरा
फडणवीस-राउत की मुलाकात के बाद अब CM ठाकरे से मिले पवार, बढ़ा सस्पेंस
श्रीमद भागवत कथा: गीता के उपदेश में छुपा है मानव जीवन का सार : रत्नावली
Big news : छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज, राजधानी रायपुर दो भागों में बंटा, दुर्ग का दायरा भी सिमटा
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: केन्द्रीय पुल में 19.64 लाख मीटरिक टन चावल जमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona investigation will be on the spot of street vendors, houses स्ट्रीट वेंडर्स की ऑन स्पॉट होगी कोरोना जांच, कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने वाले घर होंगे बंद…. मास्क नहीं लगाने पर सख्ती जारी रहेगी सख्ती
Next Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा : ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर, 12 आंगनबाड़ी सेविका समेत 13 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?