ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना

By @dmin
Published: January 14, 2021
Share
नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना
नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। कानूनों का पालन करना तो अच्छी बात है, लेकिन कई बार अफसर एक ही शख्स पर किताब में पढ़े सारे कानून लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला ओडिसा में सामने आया है, जहां बाइक पर पानी वाले प्लास्टिक ड्रम बेचकर रोची कमा रहे एक शख्स पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 1 लाख 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया है। दक्षिणी ओडिसा के रायागडा जिले में अधिकारियों ने संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन बताते हुए यह कार्रवाई की।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव अमरपुरा का रहने वाला प्रकाश बंजारा ओडिसा में बाइक से प्लास्टिक ड्रम बेचकर अपना गुजारा करता है। लेकिन उसके बाइक में नंबर प्लेट नहीं था और भी कुछ नियमों का उल्लंघन वह कर रहा था। उसे कहां पता था कि पाला ऐसे अधिकारियों से भी पड़ सकता है, जो इतना फाइन लगाएंगे कि बाइक की कीमत और सालभर की कमाई से भी ज्यादा हो जाएगा।
बंजारा हर रोज की तरह सड़क पर निकला था कि रायागडा कस्बे में डीआईबी चौराहे पर उसे ट्रैफिक इंस्पेक्टर जुधिष्टिर लेंका ने रोक लिया। पहली नजर में उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। लेकिन जब इंस्पेक्टर साहब ने चालान काटने के लिए पर्चा निकाला तो दिनभर का कोटा बंजारा से ही पूरा कर दिया। कुल रकम सुनकर तो प्रकाश बंजारा के आंखों के सामने अंधेरा छा गया।
बंजारा पर 5000 रुपए का जुर्माना नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से लगाया गया, और 5 हजार रुपए जुर्माना वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाने, 2 हजार इंश्योरेंस पेपर नहीं होने, 1 हजार हेलमेट नहीं पहनने के लिए लगाया गया तो बिना पंजीकरण नंबर के डीलर द्वारा वाहन की बिक्री पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया।
बंजारा की बाइक को रायागडा पुलिस थाने में जब्त कर लिया गया है और उसे जुर्माने की राशि चुकाने को कहा गया है। हालांकि, ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए रायागडा पुलिस पिछले महीने भी सुर्खियों में आई थी जब राज्यसभा सांसद से बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया था।

Big news : नक्सलमुक्त हुआ बस्तर, केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से हटाया नाम
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : शुरू हुई मतगणना, पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे…. दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
नौसेना अधिकारी को जिंदा जलाकर मारने के मामले की जांच में जुटे 100 से अधिक पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री ने बायो-एथेनॉल प्रदर्शन संयंत्र का किया लोकार्पण, दुर्ग जिले के गोढ़ी में लगाया गया है संयंत्र
सीएम की पहल ला रही रंग: स्कूल जतन योजना से आकर्षक बनते स्कूल, बेहतर शैक्षणिक परिवेश दिलाने हो रहा कायाकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जाने वजह कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जाने वजह
Next Article JEE-NEET exam: Youth Congress sent gate well hearing card to collector through collector दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चमगादड़ की मिली नई प्रजाति, नए रंग से वैज्ञानिक भी हैरान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?