ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम की अपील, खुद भी बचें और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम की अपील, खुद भी बचें और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान

By Mohan Rao Published May 29, 2026
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ आसपास के जरूरतमंद लोगों और पशु-पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां लोगों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय या सार्वजनिक स्थानों के आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। उनके अनुसार यह छोटा प्रयास भीषण गर्मी में किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

उन्होंने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती दिखाई दे तो उसे तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सहायता लें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, छत, आंगन या दुकान के बाहर पानी से भरा छोटा पात्र रखना भी इस भीषण गर्मी में जीवों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करने का है और सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao May 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इबोला वायरस : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू
Next Article अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?