ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध संबंधों के शक में हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अवैध संबंधों के शक में हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे

By @dmin
Published: March 10, 2021
Share
अवैध संबंधों के शक में हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे
अवैध संबंधों के शक में हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसका बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है।

उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी। प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और इसे लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी।
रात करीब 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे, तभी प्रीतम नशे में घर पहुंचा और फरसे से संगीता के बाएं हाथ और बाएं पैर का पंजा काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे पैर पर भी वार किया। इस हमले से महिला और बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा।
सीएसपी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो प्रीतम ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात अस्पताल में संगीता का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीतम को भादवि 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

अब एक फोन कॉल पर मिलेगी चंदूलाल चंद्राकर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी… निगम ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
छत्तीसगढ़ के मशहूर गायक जाकिर हुसैन की हार्टअटैक से मौत, स्टार वायस ऑफ इंडिया के मंच से हुए थे पापुलर
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
Video: Cosmo Expo 2023: छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित लगी प्रदर्शनी, शासकीय व निजी सेक्टर के 350 स्टॉल शामिल
रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल सहित छत्तीसगढ़ के पांच हॉस्पिटलों पर जुर्माना, निलंबन की भी हुई कार्रवाई… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई निगम प्रशासन की लोगों से अपील: फर्जी तरीके से आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे लोगों से रहे सावधान
Next Article Baba's procession: Preparation of Bolbaum service and committee completed बाबा की बारात: बोलबम सेवा एवं समिति की तैयारियां पूरी…. इंदिरा नगर हथखोज से निकलेगी भव्य बारात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?