ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा-आउटलेट में बिकेगा कंपोस्ट खाद… लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाएं पूरी ऊर्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा-आउटलेट में बिकेगा कंपोस्ट खाद… लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाएं पूरी ऊर्जा

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
In the review meeting of agriculture officers of Durg division, Minister Ravindra Choubey said
In the review meeting of agriculture officers of Durg division, Minister Ravindra Choubey said
SHARE

दुर्ग। वर्मी कंपोस्ट एवं सुपर कंपोस्ट अब आउटलेट में भी बिकेंगे। इसकी तेजी से बढ़ती डिमांड को देखते हुए जिला मुख्यालय में इसके आउटलेट आरंभ करने अथवा संजीवनी जैसे आउटलेट में इसे उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अधिकारियों को दिये। दुर्ग संभाग के कृषि तथा अनुशांगिक विभागों के अधिकारियों की बैठक में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अभी काम करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। बारिश उम्मीद के मुताबिक हो रही है। फील्ड की लगातार मानिटरिंग करें। किसानों को खाद-बीज की व्यवस्था तथा आर्थिक रूप से उपयोगी फसलें लेने के लिए भी तैयार करें। इस अवसर पर मंत्री ने कामधेनु विश्वविद्यालय में जेनेटिक इंजीनियरिंग लेबोरेटरी का शुभारंभ भी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे अन्य तकनीकी नवाचारों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति एमपी दक्षिणकर भी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को गुणवत्तापूर्वक सामग्री उचित मूल्यों पर मिल सके। इसके लिए बाजार पर नजर रखें। जहां इसका उल्लंघन होता दिखे, उस पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले दूसरी फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह किसानों की आय बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है। अधिकतम किसानों के पास जाएं और उन्हें इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज मिलते रहे, यह सुनिश्चित करें। इस मौके पर विभाग की प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती एम.गीता भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि खरीफ का समय काम दिखाने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। सरकार की योजनाएं मूल रूप से कृषि की तरक्की पर केंद्रित हैं। जितने ज्यादा किसानों से संवाद करेंगे, उन्हें अपने तकनीकी ज्ञान और शासकीय योजनाओं का उतना ही अधिक लाभ दे पाएंगे। इस मौके पर कृषि विभाग के विशेष सचिव श्री भारती दासन भी उपस्थित थे।

मंत्री चौबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से अन्य फसलों को प्रेरित करने सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। इनका बाजार रेट भी अच्छा है। ऐसे में किसानों को इनके लाभ से अवगत कराएं और इन्हें तकनीकी सलाह भी दें। संचालक कृषि श्री यशवंत कुमार ने भी विस्तार से अधिकारियों को लक्ष्यों पर प्रगति लाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री चैबे ने हार्टिकल्चर विभाग की योजनाओं की मानिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि दुर्ग संभाग को हार्टिकल्चर का माडल संभाग बनाने के लिए कार्य करें। सामूहिक उद्यानों को बढ़ावा दें। इसी तरह से उन्होंने मत्स्यपालन एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा भी की। मंत्री ने कहा कि धान के इतर फसल लगाने के फायदों के बारे में लोगों को जानकारी दें। उचित बीज उपलब्ध कराएं। साथ ही पिछले वर्ष की तरह अरहर आदि फसलों का दायरा भी बढ़ाएं।

भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रेमिका से छुटकारा पाने शादीशुदा प्रेमी ने की युवती की हत्या, लाश छिपाया ऐसी जगह, एक सप्ताह तक नोच-नोचकर खाते रहे जानवर
राष्ट्रपति से मिलेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी, पहली बार हवाई सफर कर पहुंचे दिल्ली
दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
24 घंटे पहले डीजी ने कहा था दुरुस्थ करें ट्रैफिक सिस्टम, यहां फिर जाम से परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand बढ़ सकता है खतरा: देशभर के 174 जिलों में मिले कोरोना के नए घातक स्वरूप
Next Article जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास जम्मू-कश्मीर : कारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?