ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बजाज फाइनेंस के नाम पर दुर्ग के किसान को लगाया लाखों का चूना, नवादा बिहार से शातिर ठग गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : बजाज फाइनेंस के नाम पर दुर्ग के किसान को लगाया लाखों का चूना, नवादा बिहार से शातिर ठग गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 15, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ठग
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बिहार के नवादा व झारखंड के नवादा से शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवादा बिहार का है जो बजाज फायनेंस के नाम पर लोन का झांसा देकर ठगी करता था। इस मामले में ग्राम माईखैरा जिला नवादा निवासी राधेश्याम कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ ग्राम चंगोरी निवासी किसान झुम्मन लाल निषाद ने अंजोरा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस मामले का खुलासा किया है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि किराना दुकान के लिए लोन चाहिए था। फेसबुक पर बजाज फाइनेंस का विज्ञापन देखकर कॉल किया तो सामने वाले ने अपना नाम संजीव कुमार बजाज फायनेंस का कर्मचारी होना बताया। उसने 24 घंटे में लोन पास होने का दावा किया और आधार व पैन के साथ अन्य दस्तावेज वाट्सएप के जरिए भेजने कहा। इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज, बीमा चार्ज, इनकम टेक्स चार्ज सहित कई तरह चार्ज बताकर बार बार पैसे जमा करवाए। इस तरह से ठग ने किसान से 8 लाख 1 हजार 465 जमा करवा लिए। इस मामले में  धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर व ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल खातों की के दौरान पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए उपयोग में लाये गये बैंक खातों जांच की। इससे पता चला कि आरोपी ग्राम माईखेरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार का है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ग्राम माईखेरा पहुंची। यहां पर पुलिस को राधेश्याम कुमार के बारे में पता चला जिसने इस ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद लोकल पुलिस की सहायता से राधेश्याम को गिरफ्तार कर लाया गया।

फेसबुक में एड देकर फंसाते थे लोगों को
आरोपी को जब मीडिया के सामने पेश किया गया तो दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने ठग की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि गांव में पूरा नेटवर्क काम करता है। पहले फेसबुक पर बजाज फायनेंस के नाम पर एड देते हैं और उसके बाद जो नंबर पर कॉल करता उसे फंसाने को काम करते। पहले आधार पेन सहित अन्य दस्तावेज मंगाते और उसके बाद प्रोसेसिंग फीस जमा कराते हैं। कुछ लोग समझ जाते हैं और रुपए जमा नहीं करते लेकिन कुछ लोग झांसे में आ जाते हैं। अंजोरा का किसान भी उन्हीं में है जो इस झांसे में फंसकर अपने 8 लाख रुपए गवां बैठा।

आईआईटी और मेडिकल के लिए रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग प्रारंभ… कोटा और दिल्ली के एक्सपर्ट शिक्षक पढ़ाएंगे… कम खर्च में क्लासरूम व डिजिटल कोचिंग की सुविधा
विकास प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद स्कूल का मॉडल बना आकर्षण का केन्द्र…
गिरदावरी: राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उतरे खेतों में
काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
CG accident : ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार बस, बाल-बाल बची 25 से ज्यादा यात्रियों की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहरीली शराब कांड: गेंहूं की फसल काटने के बाद घुन की तरह पीस गए 16 लोग, प्रसाशन कह रहा डायरिया के कारण हुई मौतें जहरीली शराब कांड: गेंहूं की फसल काटने के बाद घुन की तरह पीस गए 16 लोग, प्रसाशन कह रहा डायरिया के कारण हुई मौतें
Next Article महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?