ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसआर हॉस्पिटल में फिर एक मासूम को मिला नया जीवन: गंभीर बीमारी से पीडि़त मासूम को एसआर हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर में मिला बेहतर इलाज… अब है पूरी तरह से स्वस्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसआर हॉस्पिटल में फिर एक मासूम को मिला नया जीवन: गंभीर बीमारी से पीडि़त मासूम को एसआर हॉस्पिटल के चाइल्ड केयर में मिला बेहतर इलाज… अब है पूरी तरह से स्वस्थ्य

By @dmin
Published: July 29, 2021
Share
In SR Hospital, an innocent person got a new life: Innocent suffering from serious illness
In SR Hospital, an innocent person got a new life: Innocent suffering from serious illness
SHARE

भिलाई (दुर्ग)। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग ने एक बार फिर बेहतर इलाज का जज्बा पेश किया। गंभीर दिमागी बुखार से पीडि़त मासूम को अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में न सिर्फ बेहतर इलाज मिला बल्कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बच्चे के इलाज का जिम्मा डॉ एसपी केसरवानी ने संभाला जो कि पूर्व सिविल सर्जन व सीएचएमओ के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे एसआर हॉस्पिटल चिखली में बाल एवं शिशु रोग विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत हैं।

खुमरवाड़ा, छुईखदान जिला राजनांदगांव निवासी सालिक राम पटेल के 7 वर्षीय पुत्र गौरव पटेल को गंभीर हालत में 23 जुलाई को एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में भर्ती कराया गया। बच्चे को लाने के बाद प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पेशाब में खून मिला आ रहा है। बच्चे का शरीर सफेद पड़ चुका था। एसआर हॉस्पिटल के बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एसपी केसरवानी व उनकी टीम ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया। बच्चे को दो यूनिट खून चढ़ाया गया। बच्चे का इलाज पीआईसीयू में किया गया। बच्चे के दिमाग में बुखार चढ़ गया था। डॉक्टर व सहयोगियों की मेहनत रंग लाई और बच्चे ने इस गंभीर बीमारी से निजात पा ली।

डॉ केसरवानी बोले पूरे कॅरियर में चार पांच केस ही ऐसे देखे
बच्चे की बीमारी को लेकर डॉ केसरवानी ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे कॅरियर में ऐसे केसेस चार या पांच ही देखे होंगे। बच्चे का बुखार दिमाग में चढ़ गया था। डॉक्टरी भाषा में इसे डायग्रोसिस फायलेसिस मलेरिया कहा जाता है। डॉ केसरवानी ने बताया कि जब बच्चे को लाया गया तब उसकी एचबी 3 ग्राम पाया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू कराया गया। दो यूनिट खून चढ़ाने के साथ की सभी आवश्यक दवाइयां दी गई जिससे बच्चे की स्थिति में सुधार आया।

एसआर हॉस्पिटल में मेरे बच्चे की जान बची
मासूम गौरव के पिता सालिक राम ने बताया कि एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मेरे बच्चे की जान बचाई है। तबीयत खराब होने पर पहले बच्चे को छुईखदान के निजी अस्पताल व शासकीय अस्पताल में इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद एसआर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां के डॉक्टर व स्टाफ का रवैय्या काफी सहयोग वाला है। सालिक राम ने बताया कि उनके बच्चे को डॉ एसपी केसरवानी, डॉ अंकुर परगनिहा व समस्त स्टाफ के कारण नया जीवन मिला है। इसके लिए उन्होंने पूरे अस्तपाल प्रबंधन का आभार जताया।

नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, 20 से ज्यादा नक्सली पहुंचे थे गांव… जांच में जुटी पुलिस
डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ…
रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में किया बदलाव, अब देनी होंगी कुछ और नई जानकारी
व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
NIA की टीम पहुंची छत्तीसगढ़, कांकेर में चलाया जांच अभियान…. कैश सहित कई सामान मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chaturmas: Members of Jain society actively participating in spiritual chanting चातुर्मास: संत गौरव मुनि के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जप एवं तप अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे जैन समाज के सदस्य
Next Article 75th anniversary of independence: New India 75 awareness campaign will be run in Chhattisgarh स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ: छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा न्यू इंडिया 75 जागरूकता अभियान… प्रथम चरण के अभियान के लिए वर्चुअल बैठक में तय की गई रूपरेखा… जाने कैसा होगा पूरा कार्यक्रम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?