ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेरा में बिना पंजीयन भूखंड संबधि विज्ञापन का मामला…. भिलाई बिजनेस सेंटर के खिलाफ निगम प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रेरा में बिना पंजीयन भूखंड संबधि विज्ञापन का मामला…. भिलाई बिजनेस सेंटर के खिलाफ निगम प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर

By @dmin
Published: December 23, 2020
Share
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत भिलाई बिजनेस सेंटर (बीबीसी) के द्वारा रेरा में पंजीयन कराए बगैर ही पंपलेट के माध्यम से अवैध रूप से भूखंड, अपार्टमेंट, भवन की बिक्री संबंधी विज्ञापन प्रकाशित किए जाने का मामला सामने आने पर निगम प्रशासन ने तत्काल बीबीसी के कार्यालय को सीलबंदी की कार्यवाही की थी। अब निगम प्रशासन की ओर से भिलाई बिजनेस सेंटर (बीबीसी) के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध पंजीबद्ध (एफआईआर) कराया गया है।
भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण और शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देश दिया है। जोन 01 नेहरूनगर क्षेत्रांतर्गत रेरा से बगैर पंजीयन कराए ही विज्ञापन प्रकाशित कर अवैध भूखंड विक्रय करने की जानकारी भी प्राप्त हुई थी। इस प्रकार का कृत्य छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण निबंधन तथा शर्तें) नियम 2013 तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) के तहत दंडनीय अपराध है।
इससे पहले उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने इस संबंध में बीबीसी के संचालक को पत्र प्रेषित कर अपना पक्ष रखने के लिए अवसर देते हुए 1 सप्ताह के भीतर उपस्थित होकर या विधिवत रूप से जानकारी प्रस्तुत करने कहा था, लेकिन अवधि के भीतर पत्र का जवाब प्राप्त नहीं मिलने पर दूसरी बार जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 सुनील अग्रहरि ने भी जवाब प्रस्तुत करने के लिए भिलाई बिजनेस सेंटर को पत्र जारी किया पत्र के माध्यम से निर्धारित समय अवधि के भीतर अपना पक्ष नहीं रखे जाने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दिए थे, इस संबंध में संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा भी भिलाई बिजनेस सेंटर को पत्र जारी किया जा चुका है। पत्र जारी करने के बाद निगम प्रशासन ने सख्त निर्णय लेते हुए भिलाई बिजनेस सेंटर के दफ्तर को सील बंद करने कार्रवाई की और अब एफआईआर दर्ज करवाया है।

सहायक सड़कों पर भी लगेगी रंबल स्ट्रिप, मवेशियों से सड़कों को खाली कराने चलाया जाएगा बड़ा ड्राइव…… सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
CG accident : ट्रक से भिड़ गई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों की मौत
Good News : शहर के सभी थानों व चौक चौराहों में लगेंगी शिकायत पेटी, आप करें शिकायत, दुर्ग पुलिस करेगी कार्रवाई
दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
धान खरीदी में गड़बड़ी : बिलासपुर में 82 क्विंटल धान का टोकन निरस्त, महासमुंद में 62 कट्टा धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद गांदरबल में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, तीन जवान घायल
Next Article Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चार सरकारी फिल्मी संस्थाओं का विलय कर बनेगी एक संस्था

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?