ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक माह में दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 807 लापता लोगों को, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

एक माह में दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 807 लापता लोगों को, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

By Mohan Rao
Published: July 3, 2025
Share
एसएसपी विजय अग्रवाल
SHARE

भिलाई। गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक स्थर पर अभियान चलाया गया। एक माह में दुर्ग के अलग अलग थानों की पुलिस ने 807 लापता लोगों को तलाश लिया है। गुमशुदा लोगों के मिलने के बाद उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। गुमशुदा लोगों में महिला व पुरुष दोनों ही शामिल हैं। गुमशुदा लोगों में जामुल थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 100 लोगों को उनके घर पहुंचाया गया है। 

दुर्ग में एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर गुमशुदा लोगों कीर तलाश के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश चलाया गया। गुमशुदा प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षों के लंबित गुमशुदा महिला व पुरुष के पतासाजी के लिए पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी। गठित टीम एवं संबंचित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेशन एवं सोशल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग ज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष अभियान “आपरेशन तलश” में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान आया है।

1 जून से 30 जून 2025 तक एक माह की अवधि में दुर्ग पुलिस ने 807 लोगों को तलाश कर उनके घरों में पहुंचाया है। जिले में सर्वाधिक थाना जामुल 100, दुर्ग 72 एवं सुपेला 62 गुमशुदा लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। आपरेशन तलाश में दीगर राज्य से थाना पुलगांव 36, पाटन 23, मोहन नगर 21, कुम्हारी 12, बोरी 13, धमचा 14, खुर्सीपार 26, सुपेला 48, उतई 12, छावनी 14, वैशाली नगर 10, जामुल 24, जामगांव आर 11 एवं नेवई 13 कुल 277 लोगों को सकुशल वापस लाया गया।

अभियान के दौरान छत्तसीगढ़ राज्य से 530 महिला/पुरुष बरामद किया गया। व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के परिणाम स्वरुप बाहर राज्य से 277 एवं छत्तीसगढ़ राज्य से 530 कुल 80% महिला/पुरुष को ढुंढने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जिन्हे उनके परिजनों को सकुशल सौण गया शासन की मंशा अनुरूप पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में गुमशुदा महिला व पुरुषों की पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। डीसीबी शाखा के द्वारा अभियान ऑपरेशन तलाश में डाटा संग्रहण किया गया जिसके फलस्वरुप अभियान आपरेशन तलाश को महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हुए 307 महिला एवं पुरुष को राज्य के बाहर एवं राज्य से बरामद किया गया।

सीएम साय ने देखी आर्टिकल 370, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई मूवी
नक्सलियों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाया, घर को बम से उड़ाया
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का क्रेज बढ़ा… अब चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणों ने स्कूल खोलने की मांग
प्रदूषण नियंत्रण समिति का बड़ा फैसला, कल से नहीं कर सकते जेनरेटर का उपयोग
डिप्टी सीएम साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, प्रतिमा का भी अनावरण… बोले-शहर को भी समझें अपना घर और स्वच्छ रखे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार ने की डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता व्यवस्था, सीएम साय बोले- किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं
Next Article अस्मिता वूमेंस साइकलिंग लीग 6 जुलाई को भिलाई में, दो वर्गों में होगी प्रतियोगिता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?