ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में विधायक देवेन्द्र यादव ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल… देखें तस्वीरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में विधायक देवेन्द्र यादव ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल… देखें तस्वीरें

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
SHARE

भिलाई। राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और उसी तर्ज पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व सोमवार को खुर्सीपार क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए लेकिन जैसे-जैसे विधायक आगे बढ़ते गए उनके साथ लोगों का काफिला जुड़ता गया। देखते ही देखते हजारों लोग यात्रा के साथ जुड़ते गए।

भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की भारत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शिवालय से की गई। खुर्सीपार वार्ड 38 स्थित बाबा भोलेनाथ की मंदिर में सब पहुंचे जहां  विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्राकर, मेयर नीरज पाल, विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर,  ब्लॉक कांग्रेस तुलसी पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित हुए। सबसे पहले मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई हाथ जोड़कर बाबा भोलेनाथ को प्रणाम किया और महादेव के जयकारे के साथ  यात्रा का शुभारंभ किया गया।

वार्ड 38 से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा वार्ड 42 वार्ड 50 पहुंचे श्री राम चौक से अशरफी चौक होते हुए केनाल रोड पहुंचे। फिर केनाल रोड से वापस दुर्गा मंच के पास पहुंचे जहां पर  यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा के खुर्सीपार क्षेत्र के भ्रमण करते हुए जब गुरुद्वारा पहुंचे तब सभी विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रणाम करने के बाद आगे की यात्रा शुरू की गई।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक जगह-जगह चौक चौराहों में लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। उनके रास्तों में फूल चढ़ाए गए। बाबा भोलेनाथ के जयकारे के साथ ही भारत की एकता समरसता को मजबूत बनाने भरपूर समर्थन दिया और खुद भी यात्रा में शामिल हुए।  यात्रा के दौरान  डी कामराजू विधायक प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल, एमआईसी सदस्य रीता गेरा, मीरा बंजारे, वार्ड पार्षद सुभम झा, जोन अध्यक्ष इरफान बब्बू,शंकर राव, बादल डे, गोलू प्रजापति,अर्जुन शर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस,संगम यादव विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई , समस्त कांग्रेसी उपस्थित थे ।।

वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बताया क्यों जरूरत पड़ी “भारत जोड़ो यात्रा”
भारत जोड़ो यात्रा के बाद मंच में कोटेश्वर राव,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, नागेंद्र तिवारी भूतपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,राधा रमण चौबे, विश्वनाथ चौधरी, रामबदन  और अन्य सीनियर कांग्रेसियों ने बताया कि महगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, धार्मिक वैनमस्ता फैली हुई है, इसलिए अनेकता में एकता रखने के लिए यात्रा आवश्यक है ।।

देवेंद्र यादव ने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारत वासियों को जोड़ने, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ा यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर रहे है।  आगे उन्होंने कहा कि देश और हमारे भिलाई में भी भाजपा हमारे बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। हमारी एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। हम सब के बीच प्रेम, भाईचारा बना रहे इसी उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा खुर्सीपार में किया गया।

एमपी में ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया यह घिनौना काम… पढ़े पूरी खबर
सभी वर्गों के लिए हर तरह के अवसरों की समानता निर्मित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : भूपेश बघेल
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : उपराष्ट्रपति धनखड़
बड़ी सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना: चौपर में सवार 14 में से 13 लोगों की चली गई जान, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान
सीए बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की रखी मांग, कहा- कार्गो हब की उपलब्धता से राज्य के विकास की क्षमता को मिलेगी और मजबूती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ATM बूथ में घुसकर चाकू से मशीन खोल रहा था चोर, इधर सायरन बजाते पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ वो था पूरा फिल्मी ATM बूथ में घुसकर चाकू से मशीन खोल रहा था चोर, इधर सायरन बजाते पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ वो था पूरा फिल्मी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: यह है पोर्न साइट्स का असर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?