ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत

By @dmin
Published: January 13, 2021
Share
खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
SHARE

बिहार/खगडिय़ा (एजेंसी)। बिहार के खगडिय़ा जिले में डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही के चलते नवजात का गला काट डाला। घटना में जच्चा और बच्चे की ऑपरेशन के दौरान ही मौत हो गई। घटना जिले के महेशखुंट के एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को घटी। घटना के बाद परिजनों ने प्रसव के दौरान डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करते हुए एनएच 107 को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल को सील कर दिया गया। वहीं पीडि़त के आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

नवजात का गला काटकर धर से अलग कर दिया गया
जानकारी के मुताबिक पसराहा थानाक्षेत्र के महदीपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी चांदनी देवी को 11 जनवरी को रेफरल अस्पताल गोगरी प्रसव कराने के लिए गया था लेकिन बच्चा उल्टा होने के कारण वहां पर तैनात एएनएम ने बेहतर इलाज के लिए महेशखूंट के टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में प्रसव कराने के लिए भेज दिया गया। उसके बाद अस्पताल आने के साथ ही डाक्टर ने सर्जरी कर प्रसव कराने की बात कही।

पीडि़त परिजनों ने बताया कि टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद सुबह महिला के प्रसव कराने की बात कही। इस बीच पीड़ा बढऩे पर रात में ही महिला का प्रसव कराया जाने लगा। इस दौरान बच्चा के शरीर का नीचे का भाग बाहर आ गया। सिर बाहर नहीं आने के कारण नवजात का गला काटकर धर से अलग कर दिया गया। बाद में महिला के पेट का ऑपरेशन कर बच्चे का कटा सिर निकाला गया। ऑपरेशन के कुछ देर के बाद ही महिला की भी मौत हो गई। हालांकि इस बीच डॉक्टरों ने चालाकी दिखाते हुए प्रसूता की हालत गंभीर होने की बात कह रेफर कर दिया। वे लोग मरीज को लेकर बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रास्ते में देखा कि चांदनी की मौत हो गई है।
इसके बाद परिजनों ने शव को वापस लेकर महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेन्सी हॉस्पीटल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, सीओ रविन्द्रनाथ पुलिस बल पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इधर अस्पताल संचालक डॉ प्रियरंजन ने कहा कि मरीज को रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के बाद घटना हुई। आरोप बेबुनियाद है। इधर एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने बताया कि महेशखूंट स्थित टाटा इमरजेंसी हॉस्पीटल को सील कर दिया गया है। वहीं पीडि़त के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बनाया कीर्तिमान, माल भाड़े से 316 दिनों में जुटाए 25 हजार करोड़ रुपए
गर्लफ्रेंड को आधी रात मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर लूट ली आबरू…फिर हत्या कर कुंए में फेंक दी लाश
Weather : छत्तीसगढ़ में सुबह हल्की ठंड का अहसास, कड़ाके की ठंड के लिए अभी और करना होगा इंतजार
वात्सल्यधाम के निर्माण के लिए दुर्ग के इस परिवार ने दान कर दी करोड़ों की जमीन
आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख तय…. 2 नई टीमों के 50 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the cleaning, there was hell in the old well पाकिस्तान की एक और साजिश, कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली सुरंग
Next Article अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी हो सकती है आर्थिक वृद्धि: रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?