ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने जब्त किए 25 करोड़ की अवैध संपत्ति, ज्वेलरी से लेकर नशीली सामग्री भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने जब्त किए 25 करोड़ की अवैध संपत्ति, ज्वेलरी से लेकर नशीली सामग्री भी शामिल

By Mohan Rao
Published: March 29, 2024
Share
SHARE

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 25 करोड़ रुपए से ज्यादा ही अवैध संपत्ति जब्त की गई है। इसमें नगदी से लेकर आभूषण व मादक पदार्थ शामिल है। जब्त अवैध संपत्ति में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री शामिल हैं।

बता दें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की कार्यवाही लगातार जारी है।

राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई हैं। इस दौरान 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है। सघन जाँच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 94 लाख रुपए कीमत के 23 किलोग्राम कीमती आभूषण भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 16 लाख 96 हजार रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन
बजट-2022-आयकर: आयकर प्रस्तावों ने किया निराश, न स्लैब्स बदली न छूट बढ़ी; सिर्फ रिटर्न अपडेट करने का अधिकार मिला
बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाई गई रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती, बीए फर्स्ट की छात्राओं दिखाई प्रतिभा
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित, नल जल, आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पर दें विशेष जोर -सांसद विजय बघेल
नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नए अभियान की शुरूआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें
Next Article Good News : महिलाओं को हर माह 1 तारीख को मिल जाएंगे 1000 रुपए… सीएम साय ने की घोषणा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?