ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन चीजों को खाने से ज्यादा आती है पसीने की बदबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

इन चीजों को खाने से ज्यादा आती है पसीने की बदबू

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

पसीने की दुर्गंध खुद को ही नहीं बल्कि दूसरों को भी परेशान करती है। ऑफिस, पार्टी या बाहर खुली हवा में भी शरीर की गंध कहीं न कहीं हमारे व्यक्तित्व की पहचान बन जाती है। कई लोग पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए परफ्यूम और डिओड्रेंट पर हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन आपको बता दें कि पसीने को रोकने का ये गलत तरीका है।
अगर आप महंगे परफ्यूम लगाते हैं लेकिन अपनी डायट में कुछ खास चीजों को ले रहे हैं तो महंगे से महंगा परफ्यूम भी कुछ नहीं कर सकता है। जी हां, कुछ ऐसे फूड्स हैं जो पसीने की बदबू को बढ़ाते हैं।
रेड मीट में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है और लाल मांस को पचाना काफी मुश्किल होता है। ये अक्सर हमारे पाचन तंत्र में जाकर ठहर जाता है और जब यह शरीर में सडऩे लगता है तो इससे विषाक्त पदार्थ और बदबूदार गैस रिलीज होती है। इसकी वजह से पेट फूलने लगता है और पसीने से बदबू आने लगती है।
जी हां, ये बात सच है कि मसालेदार या मिर्च वाली चीजें खाने से शरीर से बदबू आने लगती है। वैसे तो लाल मिर्च मेटाबोलिज्म को तेज करती है लेकिन इससे त्वचा के रोमछिद्रों पर जो गैस रिलीज होती है उससे पसीने से बदबू की समस्या पैदा होगी। ये बदबू शरीर पर कई घंटों तक रहती है।
लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं लेकिन ये आपके शरीर से दुर्गंध आने का कारण भी हो सकता है। जब लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक एलिसिन एलिन में टूटकर त्वचा के रोमछिद्रों से बाहर आता है तो इससे शरीर से दुर्गंध आने लगती है।
प्याज से भी शरीर से दुर्गंध आने लगती है। प्याज में कैसेले तेल होते हैं और प्याज का सेवन करने पर ये तेल रक्त वाहिकाओं में जाकर फेफड़ों में पहुंच जाते हैं। इसके कारण पसीने की दुर्गंध बढ़ सकती है। इसलिए कच्ची प्याज खाने से बचना चाहिए।
कॉफी में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए कॉफी पीने से भी आपके शरीर से बदबू आ सकती है। एक कप गर्म कॉफी पीने के बाद लौंग या पुदीना खा लें। इससे कॉफी का नकारात्मक असर कम हो जाता है।
इस बात के कई प्रमाण मिले हैं कि ज्यादा शराब पीने से मुंह में गुड बैक्टीरिया कम बनता है। इसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है और दांतों से जुड़ी कई बीमारियां पनपने लगती हैं। हमारा शरीर एल्कोहल को एसिटेट के रूप में पचाता है। आप जितनी ज्यादा शराब पीएंगे, शरीर में उतना ही एसिटेट बनेगा।। एसिटेट की वजह से पसीने से बदबू आने लगती है।
अब अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो पसीने से बदबू आने की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले तो ऊपर बताई गई चीजों को अपने आहार से निकाल दें। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद तत्व आपके लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। हालांकि, कम मात्रा में इनका सेवन किया जा सकता है। लहसुन और प्याज को कच्चा खाने की बजाय खाने में पकाकर ले सकते हैं।

विलासिता पूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं रोनाल्डा
उन्नाव पीड़िता के पिता की मौत केस में सेंगर व अन्य को 10 साल साल सजा व दस लाख जुर्माना
बार्टी, केनिन आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे  प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री  बघेल से की मुलाकात
VIRAL VIDEO: मोबाइल फोन ले उड़ा तोता, कैमरे से बनाया शानदार वीडियो, लोग बोले- टैलेन्टेड है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेशवॉश नहीं इन नैचुरल चीजों से धोएं अपना चेहरा, नजर आएगा ग्लो
Next Article प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए धन जुटाने प्रदर्शनी मैच खेलेंगे शीर्ष शतरंज खिलाड़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?