ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में निगरानी दलों ने एक दिन में जब्त किया 15 लाख कैश, 1 किलो चांदी भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

बिलासपुर में निगरानी दलों ने एक दिन में जब्त किया 15 लाख कैश, 1 किलो चांदी भी बरामद

By Mohan Rao
Published: November 4, 2023
Share
निगरानी दलों की कार्रवाई
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान सभी जिलों में निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस, जिला निर्वाचन की एसएसटी व एफएसटी तथा आरपीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर लगभग 15 लाख रुपए नगदी और 1 किलो चांदी बरामद किया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा विधान सभा चुनाव 2023 को मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य व जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी लेने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद सभी थानों की टीमें सघन जांच अभियान में लगी हुई हैं।

निगरानी दलों की कार्रवाई के दौरान थाना सकरी अंतर्गत एससटी और पुलिस की संयुक्त में एक व्यक्ति से 6 लाख रुपए नगद बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति के पास इन रुपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की वैध जानकारी नहीं थी। इसी प्रकार थाना मस्तूरी में एससटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति से 69,000 रुपए बरामद किया है। थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 3 लाख 42 हजार रुपए नगद परिवहन पर जब्त किया गया।

थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीम ने एक व्यक्ति से 3 लाख 1 हजार रुपए नगद जब्त किया है। इसी प्रकार थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के 1 लाख 50 हजार रुपए नगद और लगभग 1 किलो चांदी परिवहन जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में एफएसटी  टीम के निश्चल चंद्र शुक्ला एसीएफ, प्रआर फूलसिंह बड्डे, एसएसटी टीम के दयाशंकर राठौर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरपीएफ से एएसआई टीआर कुर्रे एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राशनकार्ड, आधारकार्ड और अन्य पहचान पत्र के लिए लगाया गया विशेष शिविर
कोरबा स्थित गेवरा माइंस में माफियाओं का खुल्ला खेल, कोयले की खुल्लम-खुल्ला चोरी, हजारों मजदूर निकाल रहे कोयला
CG accident : टैंकर से भिड़ी हाइवा, केबिन में फंस गया चालक… हाइवे पेट्रोलिंग ने पहुंचकर बचाई जान
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में 651.62 करोड़ रुपए हुए ट्रांसफर
10वीं-12वीं के टॉपर्स को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर में सवारी, सीएम ने किया एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिया है- ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिया है- ताम्रध्वज साहू
Next Article इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, कर्मचारी बोले-सपना पूरा हुआ इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, कर्मचारी बोले-सपना पूरा हुआ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?