ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदाबाजार जिले में अवैध धान भंडारण के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो बिचौलियों की दुकानों को किया गया सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बलौदाबाजार जिले में अवैध धान भंडारण के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो बिचौलियों की दुकानों को किया गया सील

By Mohan Rao
Published: January 17, 2026
Share
SHARE

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा बिचौलियों एवं अवैध व्यापारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न तहसीलों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिचौलियों और फुटकर व्यापारियों से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया है।

बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के भाटापारा तहसील अंतर्गत ग्राम धुर्राबांधा में पुनीत पाल के निवास से 452 कट्टा (लगभग 180 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
तहसील कसडोल अंतर्गत ग्राम कोमसरा में बिचौलिया व्यापारी मुरीतराम के पास से  22.40 क्विंटल तथा ग्राम खर्वे में बिचौलिया व्यापारी जगदीश के पास से 41 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे टीम द्वारा जब्त कर संबंधित ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त कसडोल क्षेत्र के दो अन्य बिचौलियों के यहां दबिश देकर कुल 85 कट्टा धान जब्त किया गया तथा उनकी दुकानों को सील कर दिया गया है।

इसी प्रकार तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम अमेरा में फुटकर व्यापारी विश्वनाथ पटेल से 12 क्विंटल, दर्शन पटेल से 11.20 क्विंटल तथा ग्राम पाहंदा में व्यापारी गजेन्द्र घृतलहरे से 12 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। ग्राम लवन में फुटकर व्यापारी जगमोहन साहू के प्रतिष्ठान से 46 बोरी (18.40 क्विंटल) तथा रामखिलावन साहू के प्रतिष्ठान से 96 बोरी (38.40 क्विंटल) सहित कुल 56.80 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम नरधा में बिचौलिया घनश्याम, पिता भगतराम कोलता के पास से 36 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

धान की अवैध आवाजाही पर नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी और सुदृढ़ की गई है। इसी क्रम में एसडीएम भाटापारा द्वारा सेमरिया घाट चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट रजिस्टर की प्रविष्टियों का मंडी जाने वाले वाहनों के अभिलेखों से मिलान किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अवैध धान परिवहन को हर हाल में रोकने के निर्देश दिए गए।    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

मिशन क्लीन सिटी : स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए सरकार ने जारी किए 25.86 करोड़
नए सर्वे में यूपी में फिर भगवा राज!, कुछ सीटों का हो सकता है नुकसान, सपा होगी दूसरी बड़ी पार्टी
अचीवमेंट: इंस्पायर अवार्ड में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे, दो छात्रों का प्रोजक्ट नेशनल लेवल पर हुआ सलेक्ट
तुलसी साहू की विदाई : गुटों को छोड़ पार्टी के लिए काम करना पड़ गया भारी, कांग्रेस का आंगन अब तुलसीविहीन
15 साल से निगम व मंडलों में जमे सरकारी अधिवक्ताओं को हटाने की मांग, विधि मंत्री को दिया ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोरध्वज आरंग महोत्सव का समापन, मुख्यमंत्री ने की विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं
Next Article 44 हैंडपंप तकनीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र, छत्तीसगढ़ में पेयजल संबधित समस्याओं के निदान के लिए 1916 जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?