ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैबिनेट का अहम फैसला: समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 को मंजूरी…. सरकारी विद्यालयों में भी होंगे प्ले स्कूल…. जाने क्या है पूरी स्कीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कैबिनेट का अहम फैसला: समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 को मंजूरी…. सरकारी विद्यालयों में भी होंगे प्ले स्कूल…. जाने क्या है पूरी स्कीम

By @dmin
Published: August 4, 2021
Share
Important decision of the cabinet: approval of Samagra Shiksha Scheme 2.0
Important decision of the cabinet: approval of Samagra Shiksha Scheme 2.0
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। मोदी कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 लागू करने और केंद्र प्रायोजित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यकाल दो साल और बढ़ाने के निर्णय शामिल हैं। समग्र शिक्षा योजना 2.0 एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस पर 2.94 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा योजना 2.0 में प्ले स्कूल व आंगनवाड़ी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में भी अब प्ले स्कूल होंगे। शिक्षकों को उसके अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। इसी तरह सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की केंद्र प्रायोजित योजना का कार्यकाल भी दो साल और बढ़ा दिया है। 

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समग्र शिक्षा अभियान को एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने को मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसे समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 नाम दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस पर कुल  2.94 लाख करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसमें से केंद्र का हिस्सा 1.85 लाख करोड़ रूपये होगा।

11.60 लाख स्कूलों के 15 करोड़ बच्चों होंगे लाभांवित

इसके दायरे में सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त 11.6 लाख स्कूल, 15.6 करोड़ बच्चे और 57 लाख शिक्षक आएंगे। इस स्कीम के तहत चरणबद्ध तरीके से अगले कुछ सालों में स्कूलों में बाल वाटिका, स्मार्ट कक्षा, प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी तथा आधारभूत ढांचे, व्यावसायिक शिक्षा एवं रचनात्मक शिक्षण विधियों का विकास किया जाएगा।समग्र शिक्षा अभियान के विस्तार में स्कूलों में समावेशी और खुशहाल वातावरण बनाने पर जोर दिया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि शिक्षा के सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए समग्र शिक्षा योजना को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और योजना का भी हिस्सा है। पहली प्रधान ने बताया कि पहली बार समग्र शिक्षा योजना में बच्चों की सुरक्षा को शामिल किया गया है। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्यों को एक आयोग बनाने के लिए फंड दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। कक्षा 6 से आठवीं तक के बच्चों का विभिन्न कौशल से परिचय कराया जाएगा, जबकि कक्षा 9 से 12 वीं के बच्चों में उनकी रुचि के कौशल के प्रति फोकस किया जाएगा। 

मानसून का अलर्ट : प्रदेश में बाढ़ से निपटने तैयारियां शुरू, हाई पावर कमेटी की बैठक में अफसरों को निर्देश
एससी का बड़ा फैसला: पद्मनाभ मंदिर ट्रस्ट को देना होगा 25 साल की आमदनी और खर्च का ब्योरा
त्रिपुरा हिंसा पर अमरावती में बवाल: बंद के दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू
देश में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले करीब 50 हजार नए मरीज… 80 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
डॉ अक्षिता सिंह को एमबीबीएस में गोल्ड मेडल, इस्पात नगरी को किया गौरवान्वित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article After the vaccine to beat the corona, now antiviral pills will come कोरोना को मात देने वैक्सीन के बाद अब आएगी एंटीवायरल पिल्स… जाने क्या है एंटीवायरल पिल्स और कब तक होगी उपलब्ध
Next Article meeting of District Congress Committee Bhilai जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक में बनी केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनीति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?