ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन
हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया कि 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर हिना हनीफा को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भर्ती किया जाना चाहिए। हनीफा द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनु शिवरामन ने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति को एनसीसी में एनरोल कराने का अधिकार है। फैसला सुनाते हुए, कोर्ट ने केंद्र सरकार को राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम (1948) की धारा 6 में संशोधन करने का निर्देश दिया, जो ट्रांसजेंडरों को एनसीसी में शामिल होने से रोकती है।
तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज में फस्र्ट ईयर डिग्री स्टूडेंट हनीफा ने कहा कि मैं आज सबसे खुश इंसान हूं। अपनी व्यक्तिगत जीत से ज्यादा, मैंने अपने समुदाय के लोगों के लिए आगे बढऩे के लिए दरवाजा खोला है। यह अभी शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि आखिरकार हम सशस्त्र बलों में भी शामिल हो सकेंगे। हनीफा ने पिछले साल एनसीसी में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
अपनी याचिका में उसने तर्क दिया था कि वह 13 साल की उम्र में एनसीसी में शामिल हुई थी। उस दौरान वह स्कूल में पढ़ती थी। उस समय वह एक लड़के कैडेट के रूप में एनरोल हुई थी। दो साल पहले, उसने लिंग परिवर्तन करवा लिया और डिग्री कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन जब उसने एनसीसी में दाखिला लेने की कोशिश की तो उसे यह कहते हुए प्रवेश से रोक दिया गया कि यह मौजूदा अधिनियम के खिलाफ है।
कोर्ट ने कहा कि वह एनसीसी की सीनियर गल्र्स डिविजन में नामांकन की हकदार थी और उसके अनुरोध को अस्वीकार किया जाना ठीक नहीं था। कोर्ट ने कहा कि 2014 का एनएएलएसए फैसले और 2020 का ट्रांसजेंडर अधिनियम रक्षा मंत्रालय के इस तर्क को खारिज कर देता है कि ट्रांसजेंडरों को भर्ती करने के लिए कोई प्रावधान नहीं थे।
कोर्ट के फैसले के बाद हनीफा ने कहा, ‘हमें जो चाहिए वह है स्वीकृति, सहानुभूति नहीं। हालांकि, केरल एक विशेष ट्रांसजेंडर नीति और ट्रांसजेंडर न्याय बोर्ड के साथ सामने आने वाला पहला राज्य है, लेकिन समाज के रवैये को बदलना होगा। उसने अपनी लड़ाई को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के लिए बताया है। हनीफा ने कहा कि रोजगार और आवास समुदाय के लिए दो प्रमुख चुनौतियां हैं और विश्वास है कि ये चीजें भी बदल जाएंगी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मल्हार के देउर मंदिर में मनाया विश्व संग्रहालय दिवस
लॉन्च हुई ऐसी पावरफुल बैटरी की 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों को भारतीय सेना ने किया नाकाम, देखें video
कोरोना संकट काल में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन देने में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
देश में 24 घंटे में मिले 15,754 संक्रमित, दिल्ली में डरा रही संक्रमण दर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त जनता युवा छात्र महासंघ की मांग: 10वीं 12वीं की परीक्षाएं भी हो ऑनलाइन…. सीएम भूपेश बघेल सहित शिक्षा एवं शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Next Article ममता को एक और झटका, टिकट कटने से खफा विधायक देबाश्री रॉय का इस्तीफा ममता को एक और झटका, टिकट कटने से खफा विधायक देबाश्री रॉय का इस्तीफा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?