ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का असर, नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsCG GovermentCrimeFeatured

छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का असर, नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

By Mohan Rao
Published: April 20, 2025
Share
पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

घर, नौकरी और सुरक्षा जैसे लाभों के चलते नक्सली अब चुन रहे आत्मसमर्पण की राह

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया करने का अभियान चरम पर है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बार बार इस बात को दोहरा रहे हैं कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का आतंक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। केन्द्रीय गृहमंत्री की बात को सुरक्षाबल सही भी साबित कर रहे हैं। लगातार एनकाउंटर में नक्सली मारे जा रहे हैं जिससे वे बैकफुट पर हैं। वहीं बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे है। ताजा मामले में नारायणपुर जिले में पांच सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों में चार महिलाएं व एक पुरुष नक्सली शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर एसपी एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कुतुल और इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय रहे पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली। सरेंडर करने वालों में जोनल डॉक्टर व डिप्टी कमांडर सहित एलओएस और जनमिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर 1 से 2 लाख तक के इनाम घोषित थे। सरेंडर करने वालों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ प्रदान किए गए हैं।

इस साल अब तक 97 नक्सलियों ने किया सरेंडर
2025 में अब तक 97 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। घर, नौकरी और सुरक्षा जैसे लाभों के चलते नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए जो पॉलिसी बनाई है उसका भी लाभ मिल रहा है। नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपने व अपने परिवार का भविष्य बेहतर बनाना चाह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत किया है।

बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर के थाना जांगला से थाना बल डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम माटवाड़ा, कुपमेटा की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कुपमेटा के जंगल से विस्फोटक के साथ 03 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया। बीजापुर में जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जितेन्द्र कश्यप, छोटू कश्यप, पाण्डू सोढ़ी और लच्छू ताम्बू शामिल है। नक्सलियों के पास से टिफिन बम और अन्य चीजें मिली है. जिसमें कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी और खुदाई का औजार शामिल है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए जा रहे ‘माड़ बचाव अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है।

नक्सलियों ने तीसरी बार की शांतिवार्ता की अपील
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से परेशान नक्सलियों ने तीसरी बार शांतिवार्ता की पेशकस की है। नक्सलियों ने सरकार के नाम एक पत्र जारी कर कहा कि शांतिवार्ता के लिए बेहतर माहौल चाहते हैं नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश के नाम से जारी पत्र में शांति वार्ता को लेकर कहा, “मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद। मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद। उन्होंने आगे उसने लिखा है कि वार्ता के लिए हमारी तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी है। इसलिए सरकार से मेरी अपील है कि एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए।

गणेश पंडाल में लाउड स्पीकर को लेकर विवाद, समिति अध्यक्ष का नाम लिख शख्स ने किया सुसाइड
कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
पिल्ले के साथ क्रूरता, युवक ने पहले पटका फिर पैरो तले कुचला, सिंधिया के ट्वीट पर सीएम ने की कार्रवाई
shreekanchanpath 180 # 14 April 2024
Bhilai Breaking : बीएसपी कर्मी से रायपुर के बदमाश ने की ठगी, झांसे में लेकर बुलट बाइक, एक्सयूवी व वॉशिंग मशीन करा लिया फाइनेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर छत्तीसगढ़ में एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब सुप्रीम कोर्ट निशाने पर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?