ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं: सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

स्वास्थ्य विभाग के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं: सिंहदेव

By @dmin
Published: July 5, 2020
Share
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वर्क प्रोसेंसिंग रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय और स्वास्थ्य विभाग के अन्य भवनों के वर्षों से अपूर्ण निर्माण कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध रिकवरी एवं ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता सीजीएमएसई से राज्य बजट, डीएचएस, केन्द्रीय सहायता मद तथा डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्य प्रगति की वर्ष अनुसार विस्तार से जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने पुराने कार्यों के अपूर्ण रहने के कारणों के बारे में पूछा और निर्माण कार्यों के लिए जमीन मिलने के बाद ही भवन निर्माण का टेंडर करने के और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के भवनों में उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्यों के लिए टेक्निकल विंग रखने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रेणु पिल्ले ने मेडिकल कॉलेज एवं अन्य स्थान पर विभाग से स्वीकृत कार्यों में माडूलर ऑपरेशन थियेटर के निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने अधीक्षण अभियंता को निर्माण कार्यों में तेजी लाने साप्ताहिक समीक्षा करने तथा उसकी मासिक प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सीआर प्रसन्ना, ओएसडी राजेश सुकुमार टोप्पो, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड, संचालक शिक्षा डॉ. एमएस आदिले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला और नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीलेश क्षीरसागर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर से रायपुर पहुंचा 8 करोड़ का सोना, भटगांव बस स्टैंड पर जांच के दौरान पकड़ाया… जांच में जुटी पुलिस
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण, अन्य मंत्री विधायकों भी शेड्यूल जारी
कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी मुरिया दरबार, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की पोल… आप ऐसे कर सकते हैं अपना वोट
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए नियुक्त किए चार पर्यवेक्षक, कांग्रेस ने बुलाई चुनाव समिति की बैठक
ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से गांधी जी का सुराज का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा साकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोबर सहेज कर स्वावलंबन की उड़ान भर रहीं महिलाए, वर्मी कपोस्ट बना लाखों का कारोबार
Next Article श्रीकंचनपथ 259 # 05 July 2020

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?