ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान की जप्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान की जप्ती

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान की जप्ती
लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान की जप्ती
SHARE

वनमण्डल धमतरी की छापामार कार्रवाई
रायपुर। वनमण्डल धमतरी के दुगली परिक्षेत्र के चारगांव में श्री रोमलाल वल्द दुकालुराम के घर पर वन विभाग द्वारा आज 06 मार्च को निशान देही के आधार पर अचानक दबिश दी गई। वनमण्डलाधिकारी धमतरी श्रीमती सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा वहां जांच के दौरान श्री रोमलाल के घर से अवैध रूप से संग्रहित 2.150 घनमीटर सागौन, बीजा चिरान काष्ठ की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रूपए आंका गया है।

इसके पहले नगरी परिक्षेत्र के विभागीय अमला द्वारा हाथियों पर निगरानी रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था, इस दौरान 5 मार्च को रात्रि में 2 बजे के आस-पास डोंगरडुला जबरा चौक पर 2 सायकल वालों से 5 नग सागौन चिरान सिलपट जब्त किया गया था। इनमें से एक श्री राजू वल्द रोमलाल वट्टी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दूसरे व्यक्ति श्री कविलाल वल्द तेजु राम गोड़ ग्राम चारगांव के निशान देही पर श्री रोमलाल के घर पर छापा मारकर उक्त वनोपज जब्त की गई। इसी व्यक्ति के निशान देही पर चारगांव से लगभग 4 कि.मी. अंदर जंगल में कक्ष क्रमांक 330, चारगांव बीट में अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर रह रहे श्री जेठू राम कमार वल्द सुमर सिंग कमार साकिन खरका को समझा बुझाकर उनकी झोपड़ी उन्ही के द्वारा तोड़कर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इनमें संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी धमतरी श्रीमति समाजदार ने मौके पर पहुँचकर सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी नगरी श्री आलोक बाजपेयी, उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी श्री हरीश पाण्डेय, परिक्षेत्र अधिकारी दुगली श्री अनिल वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी नगरी श्री जी. एस. परमार तथा श्री मुधकर, श्री संदीप सोम, श्री.जी.पी. वर्मा, मो. रिजवान आदि वन कर्मचारी शामिल थे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया खास रिकार्ड, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या 100 करोड़ के पार
CG Breaking : 45 सब इंस्पेक्टरों को मिला दिवाली का तोहफा, बनाए गए इंस्पेक्टर
संवेदनशील गांवों में बह रही विकास की बयार… निर्माण एवं विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
राष्ट्रीय पोषण माह 2021 : अबूझमाड़ के सुदूर अंचलों से लेकर शहरों-कस्बों तक पहुंचा पोषण रथ
जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, इस सीट पर भी है महासंग्राम, दो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं आमने-सामने सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, इस सीट पर भी है महासंग्राम, दो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं आमने-सामने
Next Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?